Congress Candidates in Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है। पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हुए हैं। हालांकि कुछ सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। आज कांग्रेस की CEC बैठक हुई है, जिसमें बिहार के लिए कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।
4 सीटों पर कांग्रेस का दांव
कांग्रेस की CEC बैठक में कई राज्यों की सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर विचार हुआ है। इसमें बिहार की चार बड़ी सीटें पटना साहिब, समस्तीपुर, महराजगंज और मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है। खबरों की मानें तो कांग्रेस कमेटी ने बैठक में पटना साहिब से अंशुल कुमार, समस्तीपुर से सन्नी हजारी, महराजगंज से आकाश सिंह और मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी या अजय निषाद को टिकट देने पर सहमति बनाई है। हालांकि पार्टी ने अभी तक इसपर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।
4 सीटों पर कब होंगे मतदान
बता दें कि बिहार की चारों लोकसभा सीटों पर आखिरी चार चरण में चुनाव होंगे। समस्तीपुर में 13 मई, मुजफ्फरपुर में 20 मई, महराजगंज में 25 मई और पटना साहिब में 1 जून को मतदान होने हैं। ऐसे में अगर कांग्रेस चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित करती है तो बिहार की एक सीट छोड़कर कांग्रेस सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार देगी। बता दें कि जहां भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने बिहार की 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं तो वहीं कांग्रेस ने चार सीटों के अलावा पश्चिमी चंपारण में भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
बिहार में अगले चरण के चुनाव
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग में बिहार की चार सीटों पर मतदान हुए थे। इस लिस्ट में औरंगाबाद, गया नवादा और जमुई में वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण के मतदान 26 अप्रैल को होंगे, जिसमें राज्य की 5 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में बिहार की किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट पर मतदान करवाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
12 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
7 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines