हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

CM योगी के रोड शो में जनसैलाब, बुलडोजर बाबा और हिंदू हृदय सम्राट जिंदाबाद के नारे से गूंजा दरभंगा

Yogi Adityanath Road Show: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बिहार के दरभंगा में रोड शो निकालकर चुनाव प्रचार किया. वही उनके रोड शो में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिससे उन्होंने NDA गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरंभगा में रोड शो करके चुनाव प्रचार किया.

Yogi Adityanath Road Show: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण के अंतिम दिन दरभंगा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो में भारी जनसमूह उमड़ा. लोहिया चौक से प्रारंभ होकर मछली चौक तक चले इस भव्य रोड शो में लोगों का उत्साह चरम पर रहा. सड़क के दोनों ओर और छतों पर खड़े लोगों ने योगी योगी, जय श्री राम, भारत माता की जय, मिथिला धाम की जय, माता जानकी की जय और हर हर महादेव के नारे लगाए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और उनसे मिलने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता दिखी.

‘बिहार में जाति पर नहीं लड़ेंगे चुनाव’, क्या है केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की रणनीति?

लोगों ने बरसाए फूल और जलाए पटाखे

लोग बुलडोजर बाबा जिंदाबाद और हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे. हाथों में कमल निशान और झंडे थामे लाखों लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ चलते हुए NDA गठबंधन जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. लोगों ने मुख्यमंत्री योगी पर फूल बरसाए. फुलझड़ियां और पटाखे जलाकर उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री योगी ने जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि आज के इस ऐतिहासिक रोड शो में दरभंगा नगर वासियों ने जो उत्साह दिखाया है, इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से अभिनंदन करता हूं.

विज्ञापन

तेजस्वी यादव पर भड़के ओवैसी, कहा- चरमपंथी क्या होता है लालू के ‘लाल’ को सिखा देंगे सीमांचल वाले

CM ने संजय के पक्ष में की वोट अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में सुशासन की सुदृढ़ नींव पर एक समृद्ध और विकसित बिहार के निर्माण के लिए NDA की सरकार फिर से बिहार के अंदर आए, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA ने संजय को फिर से अपना प्रत्याशी बनाकर आपके बीच में उतारा है. लगातार उन्हें आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है. फिर एक बार उन्हें अपना आशीर्वाद देकर NDA की सरकार बनाने में योगदान दें, इसके लिए मैं अपील करने के लिए आया हूं. आप सभी लोग संजय को अपना आशीर्वाद दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola