बिहार की धरती से राजनीति में नया चेहरा सामने आ रहा है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय हो गई है। सूत्रों की माने तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने बेटे को राजनीति में एंट्री के लिए हरी झंडी दे दी है। राज्यसभा के लिए जदयू के तरफ से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और रामनाथ ठाकुर करीब-करीब तय हो गए हैं। BJP के दो नाम की घोषणा होना अभी बाकी है।
दरअसल, बिहार विधान सभा से समय से ही निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा चल रही थी। निशांत सक्रिय रूप से पिता यानी सीएम नीतीश कुमार के साथ जुटे दिखाई पड़ रहे थे।
यह भी पढ़ें: बिहार राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर, हरिवंश का पत्ता कटा, नीतीश के बेटे निशांत की होगी
अब बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि निशांत कुमार जल्द निशांत कुमार एक बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। खुशी जाहिर करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि युवाओं की लंबे समय से मांग रही है कि निशांत सक्रिय राजनीति में आएं और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से नई ऊर्जा मिलेगी और युवाओं में उत्साह बढ़ेगा।
राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मुख्यमंत्री के पुत्र कब और किस रूप में राजनीति में कदम रखेंगे। हालांकि अब मंत्री के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लगने की चर्चा शुरू हो गई है। श्रवण कुमार ने स्पष्ट कहा कि पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल होने के बाद ही आगे उच्च स्तर पर उनकी भूमिका को लेकर निर्णय लिया जाएगा। होली के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।
यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का का पवन-अक्षरा पर बयान, मनोज तिवारी के ऑफर पर दिया जवाब
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines