Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एक्टिव हो गई हैं और वोटरों को साधने की कोशिश कर रही हैं। बिहार में सत्तारूढ़ दल एनडीए की ओर से कौन मुख्यमंत्री होगा? इसे लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इस मामले को लेकर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने बड़ा बयान दिया।
बिहार विधानसभा चुनाव पर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की जनता से अपील है कि वे 2010 से ज्यादा बहुमत (जेडीयू को) दें। मीडिया ने सवाल पूछा कि विपक्ष कह रहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी? इस पर निशांत ने कहा कि अमित अंकल बोल कर गए हैं पापा ही सीएम बनेंगे।
यह भी पढे़ं : क्या तेजस्वी यादव होंगे विपक्ष के सीएम फेस? पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान
#WATCH | Patna | On Bihar Assembly Elections, CM Nitish Kumar’s son Nishant Kumar says, “It is an appeal to Bihar’s public to give a majority (to JDU) more than what they gave in 2010… Nitish Kumar will undoubtedly become the CM…” pic.twitter.com/BPBmz6QQAH
— ANI (@ANI) April 15, 2025
निशांत कुमार ने आगे कहा कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोल रहे हैं कि 15 साल से हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। इस पर कोई सवाल ही नहीं उठता है। अब साफ है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री फेस होंगे।
आपको बता दें कि बिहार चुनाव से पहले सीएम फेस को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों में कई तरह के सुर उठ रहे हैं। एनडीए में महाराष्ट्र मॉडल की चर्चा और ‘निशांत कुमार’ की संभावित एंट्री ने भी हलचल बढ़ा दी है। ऐसे में सवाल है कि नीतीश का क्या होगा? सीटों का आंकड़ा तय करेगा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री या महाराष्ट्र मॉडल चलेगा।
यह भी पढे़ं : बिहार में कांग्रेस के लिए ‘आगे कुआं पीछे खाई’ वाली स्थिति, तेजस्वी-राहुल गांधी की मुलाकात के क्या मायने?
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।