Video: मंच पर बाल-बाल बचे CM नीतीश कुमार, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते टाला हादसा

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान गया में सीएम नीतीश कुमार की सभा में बड़ा हादसा टल गया. मुख्यमंत्री को 20 किलो की फूलों की माला पहनाने के दौरान मंच का एक हिस्सा धंस गया. सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सीएम को मंच से सुरक्षित नीचे उतारा. कुछ देर के लिए सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंच पर भीड़ और भारी माला के वजन से लकड़ी का हिस्सा टूट गया.

Bihar CM Nitish Kumar

Bihar CM Nitish Kumar

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. चुनाव प्रचार के लिए सीएम नीतीश कुमार गया पहुंचे थे. चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री को 20 किलो की फूलों की माला पहनाने की तैयारी की जा रही थी. हालांकि इस दौरान एक हादसा होते-होते बचा. सुरक्षा कर्मियों ने इस हादसे को टाला, इसके सीएम नीतीश कुमार मंच से उतर कर चले गए.

दरअसल सीएम नीतीश कुमार को 20 किलो की माला पहनाने के लिए जैसे ही जेडीयू के नेता मंच पर पहुंचे. मंच का एक हिस्सा धंस गया. मंच के टूटने की आवाज से हर कोई हैरान रह गया तो वहीं सुरक्षा कर्मी अलर्ट हो गए. जैसे ही उन्हें मंच के टूटने का आभास हुआ, उन्होंने तुरंत नेताओं को माला समेत वहां से हटाया और सीएम नीतीश कुमार को लेकर मंच से नीचे उतर गए.

Advertisment

मंच टूटने के बाद मंच पर नेता सीएम को माला भी नहीं पहना पाए. सीएम बिना माला पहने ही वहां से चल गए. मंच धंसने की आवाज सुनते ही सीएम नीतीश के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत मामले को संभाल लिया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच पर भीड़ अधिक हो जाने और भारी माला पहनाने के प्रयास के दौरान वजन बढ़ने से लकड़ी का हिस्सा टूट गया. करीब दस मिनट के रुकावट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की. सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि थोड़ी सी तकनीकी दिक्कत हुई थी, सब ठीक है. आप लोग शांत रहें, विकास का काम जारी रहेगा.

विज्ञापन

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने वाला है. इसके बाद 14 नवंबर को चुनाव के नतीज घोषित किए जाएंगे. कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में अपनी आखिरी रैली की.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ