आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए...सीएम नीतीश कुमार का ऐसा रूप देख सब हैरान

Bihar News: मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सक्षमता परीक्षा 2 पास 59 हजार से अधिक विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे।

cm nitish kumar

cm nitish kumar

विज्ञापन

Bihar News: मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित नियुक्त पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सक्षमता परीक्षा 2 पास 59 हजार से अधिक विशिष्ट शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर मंच पर सीएम नीतीश के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव समेत अन्य मंत्री और अधिकारी मौजूद थे।

जन्मदिन पर दिए नियुक्ति पत्र

सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित किया और सरकार द्वारा अधिक से अधिक लोगों को नौकरी समेत रोजगार देने की बात कही। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार ने मंच पर मौजूद शिक्षा मंत्री को अचानक खड़े होने के लिए कह दिया। सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़े हो जाइए.. ठीक से सब जगह करवाइए… खड़े हो… तो आप पूरे तौर पर काम करते हुए काम करिए।

Advertisment

इतना कहने के बाद सीएम ने अपना संबोधन खत्म कर दिया। हालांकि जब सीएम ने कहा कि आप लोग मंत्री हैं, जरा खड़ा हो जाइए.. तो सिर्फ शिक्षा मंत्री ही नहीं बल्कि मंच पर मौजूद सभी मंत्री हैरान होकर खड़े हो गए थे। हालांकि बाद में सीएम ने कहा कि जिनका डिपार्टमेंट है सिर्फ उनको खड़ा होने के लिए कहा गया है। नीतीश कुमार के बोलते ही लोग हंसने लगे लेकिन सुनील कुमार खड़े हुए।

59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक के नियुक्ति पत्र दिए गए

बता दें, सीएम ने शनिवार को सक्षमता परीक्षा-2 के पास 59028 शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का नियुक्ति पत्र दिया है। नियुक्ति पत्र लेने के बाद ये नियोजित शिक्षा के राज्य कर्मी बनते हुए विशिष्ट शिक्षक बन जाएंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष पटना में समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें 55845 प्राथमिक शिक्षक हैं, 2532 माध्यमिक शिक्षक हैं और 651 उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ