Bihar Politics: INDIA गठबंधन में हो सकता है अहम निर्णय, CM नीतीश कुमार के खास मंत्री ने किया खुलासा

CM Nitish close Minister Ashok Chaudhary satement on INDIA alliance : नीतीश कुमार के खास मंत्री ने INDIA एलायंस पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि INDIA गठबंधन को और इफेक्टिवली आना चाहिए था, नीतीश कुमार का यही सवाल होगा।

07_07_2023-bihar_minister_ashok_choudhary_23464268

CM Nitish close Minister Ashok Chaudhary satement on INDIA alliance : बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सामने आ चुके हैं। उधर बिहार में 6 नवंबर से बिहार विधान मंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। इस बीच रविवार को नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने INDIA गठबंधन पर नीतीश के द्वारा सवाल उठाने को लेकर अहम बयान दिया है। अशोक चौधरी ने कहा कि INDIA गठबंधन को और इफेक्टिवली आना चाहिए था, नीतीश कुमार का यही सवाल होगा।

खड़गे से हुई बात

आगे अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से तो उनकी बात हुई है, इसलिए कोई न कोई तो रास्ता निकलेगा ही। उन्होंने बताया कि अभी कांग्रेस भी अपने विधानसभा चुनाव को लेकर व्यस्त है, इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। वहीं सुबह-सुबह लगातार नीतीश कुमार के भ्रमण पर कहा, नेतागण सुबह मिलने जाते हैं, यह अच्छी बात है, इससे पॉलीटिकल एक्टिविटी बढ़ती जाएगी।

आरक्षण को लेकर बोले

आरक्षण का दायरा बढ़ाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि आरक्षण का दायरा बढ़ाना हमारे नेता का ही निर्णय होगा। अशोक चौधरी का कहना है कि विपक्ष अपनी भूमिका का निर्वाहन करते हुए हमारे कामों की आलोचना तो करेगा ही, यह तमाम राजनीतिक दलों का कलेक्टिव निर्णय होता है, जो जाति आधारित गणना में शामिल थे। वहीं आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जारी करने के मुद्दे पर अशोक चौधरी बोले कि रिपोर्ट कब जारी होगी, इसकी जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि यह हमारे विभाग से रिलेटेड नहीं है, लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट जरूर जारी होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ