विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, जिले के प्रभारी मंत्रियों में किए बदलाव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल किया है। नई सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना तो विजय सिन्हा मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं।

Nitish KUmar (8)
विज्ञापन

अमिताभ ओझा/ पटना
बिहार में छह महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने है लेकिन इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा निर्णय लेते हुए जिलों के विकास और प्रशासनिक कार्यों के लिए जिलों के प्रभारी मंत्रियो में बड़ा बदलाव करते हुए नये प्रभारी मंत्रियो की जिम्मेदारी तय कर दी है। इस सूची में प्रत्यके जिले को एक नया प्रभारी मंत्री मिला है।

प्रभारी मंत्रियो को जिला 20सूत्री कार्यक्रम का प्रभारी होने के साथ-साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों की जिम्मेदारी होती है। नई सूची के अनुसार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जिले के प्रभारी मंत्री बने हैं तो उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा अब भोजपुर की जगह मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री बनाये गए है।

Advertisment

विजय चौधरी पूर्णिया और नालंदा के प्रभारी बने तो विजेंद्र यादव वैशाली जिले के डॉ प्रेम कुमार को कैमूर तो मंत्री श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष सुमन को औरंगाबाद, सुमित कुमार सिंह को सारण, रेणु देवी को सीवान, मंगल पाण्डेय को दरभंगा, नीरज कुमार सिंह बबलू को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद, लेसी सिंह को मधुबनी, मदन साहनी को सुपौल, नीतीश मिश्रा को अररिया, नितिन नवीन को बक्सर, महेश्वर हजारी को खगड़िया, शीला कुमारी मंडल को लखीसराय, सुनील कुमार को पूर्वी चम्पारण, जनक राम पश्चिम को चम्पारण का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

हरि साहनी को अरवल, कृष्णनदन पासवान को गोपालगंज, जयंत राज को रोहतास, मो. जमा खान को किशनगंज, रत्नेश सदा को जमुई, केदार प्रसाद गुप्ता को भोजपुर, सुरेंद्र मेहता को बांका, संतोष कुमार सिंह को भागलपुर, संजय सरवगी को बेगूसराय, डॉ सुनील. कुमार को गया, जीवेश कुमार को नवादा, राजू कुमार सिंह को शेखपुरा, मोतीलाल प्रसाद को शिवहर, विजय कुमार मंडल को सहरसा और कृष्ण कुमार मंटू को मुंगेर का प्रभारी मंत्री बनाया गया।

विज्ञापन

नई सूची के अनुसार

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जिले के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं,

जबकि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, भोजपुर की जगह अब मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री होंगे।

विज्ञापन
  • विजय चौधरी को पूर्णिया और नालंदा,
  • विजेंद्र यादव को वैशाली,
  • डॉ. प्रेम कुमार को कैमूर,
  • मंत्री श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
  • इसके अलावा:
  • संतोष सुमन को औरंगाबाद,
  • सुमित कुमार सिंह को सारण,
  • रेणु देवी को सीवान,
  • मंगल पांडेय को दरभंगा,
  • नीरज कुमार सिंह बबलू को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

अन्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं

  • अशोक चौधरी – सीतामढ़ी और जहानाबाद
  • लेसी सिंह – मधुबनी
  • मदन साहनी – सुपौल
  • नीतीश मिश्रा – अररिया
  • नितिन नवीन – बक्सर
  • महेश्वर हजारी – खगड़िया
  • शीला कुमारी मंडल – लखीसराय
  • सुनील कुमार – पूर्वी चंपारण
  • जनक राम – पश्चिम चंपारण
  • हरि साहनी – अरवल
  • कृष्णनंदन पासवान – गोपालगंज
  • जयंत राज – रोहतास
  • मो. जमा खान – किशनगंज
  • रत्नेश सदा – जमुई
  • केदार प्रसाद गुप्ता – भोजपुर
  • सुरेंद्र मेहता – बांका
  • संतोष कुमार सिंह – भागलपुर
  • संजय सरावगी – बेगूसराय
  • डॉ. सुनील कुमार – गया
  • जीवेश कुमार – नवादा
  • राजू कुमार सिंह – शेखपुरा
  • मोतीलाल प्रसाद – शिवहर
  • विजय कुमार मंडल – सहरसा
  • कृष्ण कुमार मंटू – मुंगेर

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ