Bihar CM Big Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP) लागू किया है। वहीं सरकारी आदेश के अनुसार औद्योगिक पैकेज का लाभ लेने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें: विद्यालय लिपिक और परिचारी के पदों पर 5353 अभ्यर्थियों का चयन, सीएम नीतीश ने दिया नियुक्ति पत्र
क्या है पैकेज लागू करने का मकसद?
बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज से अगले 5 साल में बिहार के करीब 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने में सहायता मिलेगी। औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज लागू का मकसद ही बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना है, ताकि बिहार के युवाओं को नौकरियों मिले। नौजवान स्किल्ड और आत्मनिर्भर बने। नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े, बल्कि प्रदेश के अंदर ही रोजगार मिल सके। बिहार की युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके।
यह भी पढ़ें: Video: बिहार में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, जनता को मिला 14 परियोजनाओं का तोहफा
औद्योगिक पैकेज से क्या होंगे फायदे?
औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज लागू होने से उद्योगों को 40 करोड़ रुपये तक की ब्याज सब्सिडी मिलेगी। नई इंडस्ट्रियल यूनिट्स को मंजूर हो चुके प्रोजेक्ट का 300 प्रतिशत शुद्ध SGST 14 साल तक के लिए मिलेगा। 30 प्रतिशत तक की कैपिटल सब्सिडी मिलेगी। निर्यात प्रोत्साहन के लिए मिलने वाले फंड की सीमा 14 साल के लिए 40 लाख रुपये प्रतिवर्ष होगी। कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग, स्टाम्प ड्यूटी एवं भूमि रूपांतरण शुल्क, निजी औद्योगिक पार्कों को सहयोग, पेटेंट रजिस्ट्रेशन एवं क्वालिटी सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा फैसला, निगरानी के लिए पुलिस मुख्यालय में बनाए गए 5 सेल
पैकेज के तहत मिलेगी निशुल्क जमीन
औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज से बिहार में इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। 100 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाली एवं 1000 से अधिक लोगों को रोजगार देने वाली औद्योगिक इकाइयों को 10 एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित की जाएगी। 1000 करोड़ से ज्यादा का निवेश करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 25 एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित की जाएगी। 500 कंपनियों को 10 एकड़ जमीन निशुल्क आवंटित की जाएगी। कुल मिलाकर पैकेज लागू करने का मकसद ही बिहार की इंडस्ट्रियल ग्रोथ करना है।
उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा
औद्योगिक प्रोतसाहन पैकेज से बिहार में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। आत्मनिर्भर बिहार की परिकल्पना मजबूत होगी। औद्योगिक पैकेज न केवल निवेशकों के लिए आकर्षक है, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देने वाला साबित होगा। राज्य को औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
बिहार के आरा (भोजपुर ) के तरारी, शेखपुरा के चेवड़ा, रोहतास के शिवसागर, शिवहर के तारियानी, दरभंगा के बहादुरपुर, पूर्णिया में इंडस्ट्रियल पार्क का निर्माण किया जाएगा। पटना जिले के फतुहा में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क प्रोजेक्ट के तहत फिन टेक सिटी विकसित की जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 hr agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines