---विज्ञापन---

बिहार angle-right

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को तोहफे में दी 80 पिंक बसें

नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार चुनाव से पहले महिलाओं को तोहफे में दी 80 पिंक बसें

---विज्ञापन---

Nitish Kumar Announcement: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आधी आबादी को बड़ा तोहफा दिया है। बिहार में महिलाओं के लिए 80 पिंक बसें दौड़ाई जाएंगी। 8 सितंबर 2025 को सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 80 पिंक बसों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही राज्यभर की 1065 बसों में ई-टिकट सुविधा की भी शुरुआत की गई।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार के 8 करोड़ युवाओं के इन 12 सवालों का जवाब दें CM नीतीश’, तेजस्वी यादव ने उठाया मुद्दा

---विज्ञापन---

CM हाउस पर कार्यक्रम में घोषणा

कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर आयोजित हुआ था, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, परिवहन मंत्री और अन्य कई मंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री में कहा कि नई पिंक बसें सिर्फ और सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इन बसों में सभी आधुनिक सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। हर बस में 3 CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से होगी। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सीट और सुविधा दी गई है।

महिलाओं को ड्राइवर रखने का प्लान

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोशिश यह भी होगी कि इन बसों के चालक (ड्राइवर) भी महिलाएं ही हों, ताकि सुरक्षा और भरोसा और मजबूत हो सके, क्योंकि नीतीश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बिहार में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में पिंक बसें केवल महिलाओं के लिए चलाई जा रही हैं। इस योजना के शुरू होने के बाद महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का बड़ा तोहफा, प्रदेश की महिलाओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये

कभी भी हो सकता तारीखों का ऐलान

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अक्टूबर-नवंबर महीने में प्रस्तावित हैं। ऐसे में अब कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। पिछले कई महीने से राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं और अब दोनों गठबंधनों में सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है। बता दें कि बिहार में एक गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला JDU-NDA गठबंधन हैं और दूसरा तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला RJD-INDIA ब्लॉक गठबंधन है। दोनों गठबंधन चुनाव तैयारी में जुटे हैं।

---विज्ञापन---

अपडेट हो रही बिहार वोटर लिस्ट

बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय चुनाव आयोग (ECI) बिहार की वोटर लिस्ट को अपडेट कर रहा है। इसके लिए बिहार में 24 जून 2025 से विशेष गहण पुनरीक्षण (SIR) चल रहा है, जिसका पहला फेज पूरा हो चुका है और एक अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी जारी हो गई थी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर आपत्तियां और दावे दर्ज करने के बाद फाइनल वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है, जो 30 सितंबर को प्रकाशित कर दी जाएगी। करीब 65 लाख नाम लिस्ट से हटने हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार में कोई जन मुद्दा या फिर वही जाति, विधानसभा चुनाव में कैसे पार लगेगी सत्ता की नैय्या?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2025 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola