Bihar Election 2025: बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। सीएम नीतीश कुमार लगातार जनता को लुभाने की कोशिश में लगे हैं। टीचर, रसोईयों, बीएलओ समेत कई विभागों में तैनात कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर सीएम नीतीश पहले ही सरकार वर्ग को लुभा चुके हैं। इस बार सीएम ने बेरोजगार युवाओं के लिए योजना निकाली। उन्होंने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने हर महीने बेरोजगार युवा और युवतियों को 1 हजार रुपये देने का वादा किया है। हर युवा को अधिकतम 2 साल तक इसका लाभ मिल सकेगा। चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
क्या होगा बेरोजगारी का पैमाना?
सीएम ने एक्स पर लिखते हुए जानकारी दी कि इंटर पास युवक, युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक, युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 20 से 25 साल के स्नातक पास युवक, युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं। साथ ही नौकरी, रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं। उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है। उन्हें 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम 2 सालों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण, दोगुनी पेंशन’, बिहार चुनाव से पहले महिलाओं के लिए खुला खजाना
क्यों मिलेगा भत्ता?
नीतीश कुमार के ऐलान को वैसे को चुनावी रेवड़ियां बताए जाने की चर्चा है। लेकिन नीतीश ने इसे भविष्य सुरक्षित करने का माध्यम माना है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक, युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे, इससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सकेगा।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बिहार में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बढ़ी सैलरी
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
16 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
3 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines