हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली से पटना तक पहुंची CJP प्रोटेस्ट की आंच! प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प; दागे गए आंसू गैस के गोले

Patna CJP Protest: दिल्ली के बाद पटना में CJP का आंदोलन भड़क उठा है. जेपी गोलंबर पर पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तीखी झड़प, पथराव और लाठीचार्ज के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

विज्ञापन
CJP का विरोध प्रदर्शन पटना पहुंचा

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब देश के अन्य राज्यों में भी फैलने लगा है. नीट परीक्षा में गड़बड़ी और दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बिहार की राजधानी पटना में स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई. जेपी गोलंबर पर प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प देखने को मिली.

दरअसल, पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान इलाके में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के कार्यकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारी छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध कर रहे थे. जेपी गोलंबर के पास पुलिस ने जब छात्रों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते माहौल गंभीर हो गया और सड़क पर जमकर पथराव हुआ. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर दिया.

झड़प में थाना अध्यक्ष घायल और अस्पताल में भर्ती

इस झड़प के दौरान हुई पत्थरबाजी में गांधी मैदान के थाना अध्यक्ष का सिर फट गया. इसके साथ ही कई अन्य पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारी छात्रों को भी गंभीर चोटें आई हैं. घटना के तुरंत बाद घायल पुलिसकर्मियों और जख्मी छात्रों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हमारा समय बर्बाद मत करो…’, CJP मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ याचिका पर SC की बड़ी टिप्पणी; दखल देने से इनकार

संसद से लेकर देश के प्रमुख शहरों तक फैला आंदोलन

CJP का यह आंदोलन अब केवल दिल्ली या पटना तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में इसकी धमक सुनाई दे रही है. संसद के मानसून सत्र के दौरान सदन के भीतर और बाहर विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया. इसके अलावा मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे मेट्रो शहरों में भी छात्र सड़कों पर उतरे और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की. अन्य शहरों में कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रदर्शन मुख्य रूप से शांत रहा, लेकिन पटना में हुई इस घटना ने माहौल को और अधिक गरमा दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola