सौरभ कुमार, पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने साफ किया कि वे बिहार में गोपालगंज औऱ मोकामा विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने जाएंगे।
चिराग पासवान ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि वह एनडीए मे शामिल हो गए हैं या नहीं। चिराग पासवान ने कहा मोकामा और गोपालगंज में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करेगी। उनके पक्ष में चुनाव प्रचार हम लोग करेंगे, ताकि उपचुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट की जीत सुनिश्चित हो।
अभी पढ़ें – यूनिफॉर्म सिविल कोड पर CM अरविंद केजरीवाल बोले- BJP की नीयत खराब है, बनना चाहिए UCC
चिराग पासवान ने कहा लंबे समय से नित्यानंद राय और बीजेपी के कई शीर्ष नेताओं से मेरी बातचीत चल रही थी। चिराग पासवान ने कहा कि बीती रात गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि अगले महीने अमित शाह और नरेंद्र मोदी से चिराग पासवान की मुलाकात होगी।
बिहार भाजपा चीफ ने भी किया था ये दावा
बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी दो दिन पहले दावा किया था कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में एनडीए के लिए प्रचार करेंगे।
संजय जायसवाल ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए दावा किया कि चिराग पासवान हमेशा भाजपा के साथ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मोकामा और गोपालगंज में एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि एनडीए के सभी घटक दल इसमें अपनी ऊर्जा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनावों की तरह राजग सहयोगी एक साथ हैं।
मोकामा और गोपालगंज में क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
पटना में मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के आवास से एके-47 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी से संबंधित एक मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया है, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई।
बिहार विधानसभा की ओर से इस साल जुलाई में अनंत कुमार सिंह को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद मोकामा में उपचुनाव कराया जा रहा है। इस साल 21 जून को एक विशेष अदालत ने अनंत सिंह 10 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
गोपालगंज उपचुनाव इस साल 16 अगस्त को अपने मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री सुभाष प्रसाद सिंह की मृत्यु के बाद कराया जा रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
12 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines