Yoga Day पर गायब रहे पीएम मोदी के 'हनुमान'! आखिर क्यों नहीं दिखे चिराग पासवान?

Chirag Paswan Missing from Yoga day Function: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान योग दिवस पर योग से दूर रहे। उनकी योग करते हुए कोई तस्वीर भी सामने नहीं आई। हालांकि उन्होंने एक दिन पहले इससे जुड़ा एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था।

Chirag Paswan missing from Yoga Day Function

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Chirag Paswan missing from Yoga Day Function: आज पूरा विश्व 10वां योग दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने आज श्रीनगर के एक हाॅल में 50 लोगों के साथ योग किया। इससे पहले उन्हें डल झील पर 7 हजार लोगों के साथ योग करना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण प्रशासन ने आयोजन स्थल बदल दिया। इस बीच सभी बीजेपी शासित राज्यों में भी सभी मुख्यमंत्रियों ने योग डे पर योग किया। स्वयं को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले लोकजनशक्ति पार्टी (आर) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि उन्होंने योग दिवस को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया।

चिराग पासवान ने वीडियो संदेश में कहा कि योग दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। योग हमारे देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत है। योग हमारे जीवन से तनाव और बीमारियों को दूर भगाता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है तो हमारे अंतःमन को शांत और पाॅजिटिव बनाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंर्तराष्ट्रीय पहचान मिली। यूएन महासभा ने 21 जून को अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का फैसला किया था। हालांकि इस वीडियो संदेश के इतर वे कहीं पर भी योग करते नजर नहीं आए।

नीतीश-नायडू रहे गायब

केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी टीडीपी और जेडीयू के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार दोनों योग दिवस पर आयोजित किसी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने। ऐसे में ये सवाल उठ रहे हैं कि पीएम मोदी के योग जिसको यूएन ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया लेकिन उनके सहयोगी ही इस कार्यक्रम से दूर क्यों रहे। इतना ही नहीं दोनों नेताओं ने इस दिवस पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा नहीं की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ