जिस 'BJP नेता' ने चिराग पासवान पर किया केस, उसे पार्टी ने 'अपना' मानने से किया इनकार

BJP Letter : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता को चुनौती देने वाले राकेश सिंह को भाजपा ने अपना मानने से इनकार कर दिया। इसे लेकर पार्टी ने एक लेटर भी जारी किया है। राकेश सिंह को लेकर कहा जा रहा था कि वह एक भाजपा के नेता हैं।

Chirag Paswan

चिराग पासवान (File Photo)

विज्ञापन

Chirag Paswan News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। चिराग पासवास की लोकसभा सदस्यता को अदालत में चैलेंज करने वाले राकेश कुमार सिंह खुद को बीजेपी का नेता बता रहे हैं। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक लेटर जारी कर राकेश सिंह को अपना मानने से इनकार कर दिया।

जानें भाजपा ने क्या कहा?

Advertisment

भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने एक लेटर जारी कर कहा कि मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार राकेश कुमार सिंह जोकि अपने आपको बीजेपी का नेता बताकर हमारे गठबंधन के अहम सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लेकर सस्ती लोकप्रियता बटोरने की मंशा से भ्रामक खबरें और दुष्प्रचार करने का प्रयास कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इसका खंडन करती है। राकेश सिंह न तो बीजेपी के सदस्य हैं और न ही किसी भी प्रकार से परोक्ष या अपरोक्ष रूप से उनका हमारे दल से कोई संबंध है।

राकेश सिंह ने चिराग पासवान की सदस्यता को दी चुनौती

विज्ञापन

आपको बता दें कि राकेश सिंह ने हाजीपुर से चिराग पासवान की लोकसभा सदस्यता खत्म करनी की मांग की। इसके लिए उन्होंने पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की और साथ ही चुनाव आयोग से भी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया है कि चिराग पासवान ने चुनावी हलफनामे में रेप जैसे संगीन केस की जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन

जानें क्या लगाए आरोप?

पटना के रहने वाले राकेश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि चिराग पासवान का खगड़िया के शहरबन्नी में पैतृक घर है। उन्होंने हलफनामे में सिर्फ पटना के एसके पुरी के घर की जानकारी दी, लेकिन शहरबन्नी की संपत्ति के बारे में नहीं बताया। केंद्रीय मंत्री ने झांसी की जिस बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से 2005 में बीटेक करने की सूचना दी, वो भी गलत है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ