हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, पशुपति पारस को राज्यपाल का ऑफर, देखें सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024 : देश में किसी भी दिन लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इससे पहले बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है कि चिराग पासवान हाजीपुर से ताल ठोकेंगे।

विज्ञापन
Chirag Paswan, Pashupati Paras Hajipur Lok Sabha Seat

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला करीब-करीब तय हो गया है। चाचा पर भतीजा भारी पड़ता नजर आ रहा है। चिराग पासवान हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि चाचा पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इंडिया टुडे के अनुसार, भाजपा ने पशुपति पारस को राज्यपाल बनने का ऑफर दिया है।

बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉमूला फाइनल हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि भाजपा ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पांच सीटें दी हैं। इसके तहत चिराग पासवान के कोटे में आने वाली संभावित सीटें हाजीपुर, वैशाली, जमुई, नवादा हैं। एनडीए की बैठक के बाद पांचवीं सीट की घोषणा होगी। चिराग पासवान खुद हाजीपुर लोकसभा चुनाव से तोल ठोकेंगे।

यह भी पढ़ें : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, नितिन गडकरी, ML खट्टर, अनुराग ठाकुर समेत ये दिग्गज लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी List

विज्ञापन

सीट शेयरिंग में पशुपति पारस का पत्ता साफ

अगर बिहार में सीट शेयरिंग की बात करें तो पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। भाजपा ने उनके सामने राज्यपाल बनने का प्रस्ताव रखा है। भाजपा और लोजपा की डील से पशुपति पारस नाराज हैं। वे अब राजनीतिक विकल्प पर विचार कर रहे हैं। इसे लेकर पशुपति के आवास पर बैठक चल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘महिलाओं को मिलेंगे एक लाख रुपये’, कांग्रेस ने आधी आबादी को और किस तरह से साधा

बिहार में NDA सीट शेयरिंग फॉर्मूला-

विज्ञापन

BJP – 17 सीट
JDU – 16 सीट
चिराग पासवान – 5 सीट
पारस – राज्यपाल
उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी – 1-1 सीट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola