हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, पशुपति पारस को राज्यपाल का ऑफर, देखें सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024 : देश में किसी भी दिन लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है। इससे पहले बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है कि चिराग पासवान हाजीपुर से ताल ठोकेंगे।

Chirag Paswan and Pashupati Paras

Chirag Paswan, Pashupati Paras Hajipur Lok Sabha Seat

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला करीब-करीब तय हो गया है। चाचा पर भतीजा भारी पड़ता नजर आ रहा है। चिराग पासवान हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि चाचा पशुपति पारस का पत्ता साफ हो गया है। इंडिया टुडे के अनुसार, भाजपा ने पशुपति पारस को राज्यपाल बनने का ऑफर दिया है।

बिहार में एनडीए के बीच सीट शेयरिंग का फॉमूला फाइनल हो गया है। सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि भाजपा ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पांच सीटें दी हैं। इसके तहत चिराग पासवान के कोटे में आने वाली संभावित सीटें हाजीपुर, वैशाली, जमुई, नवादा हैं। एनडीए की बैठक के बाद पांचवीं सीट की घोषणा होगी। चिराग पासवान खुद हाजीपुर लोकसभा चुनाव से तोल ठोकेंगे।

विज्ञापन

सीट शेयरिंग में पशुपति पारस का पत्ता साफ

अगर बिहार में सीट शेयरिंग की बात करें तो पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। भाजपा ने उनके सामने राज्यपाल बनने का प्रस्ताव रखा है। भाजपा और लोजपा की डील से पशुपति पारस नाराज हैं। वे अब राजनीतिक विकल्प पर विचार कर रहे हैं। इसे लेकर पशुपति के आवास पर बैठक चल रही है।

विज्ञापन

बिहार में NDA सीट शेयरिंग फॉर्मूला-

विज्ञापन

BJP – 17 सीट
JDU – 16 सीट
चिराग पासवान – 5 सीट
पारस – राज्यपाल
उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी – 1-1 सीट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ