Chirag Paswan Three Important Announcement: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत में अहम रोल अदा करने वाले चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस कर 3 महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं. चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने कई चीज़ें देखी और कैसे मेरे पिता के संघर्षों के दौर से गुजरना पड़ा? बकौल चिराग, 2009 में मेरे नेता ख़ुद चुनाव हार गए थे और सदन से संसद तक हमारे कोई नेता नहीं थे, हमने फिर लोकसभा चुनाव में 100 परसेंट स्ट्राइक रेट दिखाया, 2020 में मैंने अकेले चुनाव लड़ा और हार का सामना करना पारा, हमने विपरीत परिस्थितियों में भी अकेले चुनाव लड़ा और हमारे पिता का स्वाथ्य ठीक नहीं था. हम ख़ुद पटना आए भी नहीं थे, पहले चरण का नामांकन चल रहा है , हर परिस्थिति में हमने अकेले चुनाव लड़ा , कई लोगों ने मेरा मजाक बनाया था लेकिन में खुश था
कोविड के समय पिता अस्पताल में, हमने चुनाव लड़ा
चिराग ने कहा कि कोविड का समय था, हमारे पिता हॉस्पिटल में थे तब भी हमने चुनाव लड़ा और 6 प्रतिशत वोट हासिल किए. पार्टी ने 5 साल में जो मेहनत की है आज वही हमें मिला है, निरंतरता हमारे काम पर जनता में भरोसा किया है. 2024 में अगर में सोच लेता कि हमारे 5 सांसद जीत गए है और अब काम नहीं करना है तो मेरा पतन हो जाता लेकिन मैंने और काम किया है. बकौल, चिराग, आज में बताना चाहता हूं कि मैं फिर काम करूंगा और पार्टी और काम करेगी , जनता के बीच जाके उनकी बातों को सुनेगी और आगे और खूब काम करेगी. मंत्रिमंडल में हमारे साथी काम करेंगे. हमारे पार्टी का हर नेता और विधायक समर्पित हैं.
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने क्या-क्या चुनौतियां? चुनावी वादों और बजट में कैसे बैठाएंगे तालमेल
चिराग पासवान की तीन अहम जानकारियां
चिराग पासवान ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज आपको तीन अहम जानकारियां देना चाहता हूं. 28 नवंबर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाएगी. इसकी जानकारी बाद में साझा की जाएगी. मेरी पार्टी का हर एक विधायक पार्टी की रन नीति पर काम करेगा. आगामी नव वर्ष की शुरुआत से ही हमारी पार्टी बिहार की यात्रा पर निकलेगी और हमारे नेता बिहार की जनता से संवाद करेंगे. जनता से सीधी बात करेंगे कि उन्हें कठिनाइयां क्या हैं और उसे ठीक कराएंगे. संकल्प पत्र में सभी चीज़ें हैं. दलित सेना का गठन किया गया था , दलित सेना ने पार्टी में कई अहम भूमिका निभाई थी. पार्टी के साथ दलित सेना भी हमसे छीन ली गई थी, ऐसे में दलित सेना हमसे दूर रहे ये स्वीकार नहीं है , हम पुनः दलित सेना का गठन किया जाएगा ,ये काम करने की जिम्मेदारी अरुण भारती जी को दी गई है जो पार्टी से सांसद हैं.
दलित सेना रामविलास का जल्द होगा गठन
प्रेस कांफ्रेंस में चिराग पासवान ने आगे कहा कि हम जल्द दलित सेना रामविलास का गठन करने जा रहे हैं. इसके गठन को लेकर औपचारिक ऐलान जल्द कर दिया जाएगा. चिराग ने कहा कि पार्टी के हर एक नेता बिहार की जनता के लिए काम करेंगे और मैं सबको धन्यवाद देना चाहता हूं. तेजस्वी पर सीधा हमला करते हुए चिराग ने कहा कि अब उनके परिवार के पास काबिलियत नहीं बची है. कठिन परिस्थितियों में ही आपका संघर्ष आपकी पहचान बनाता है और अगर आप संघर्ष से चूक जाते हैं तो आपकी काबिलियत पर सवाल उठना लाजमी है.
चिराग पासवान ने साफ कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के सेकंड जेनरेशन के अंदर अभी तक काबिलियत नहीं आई है. उनके माता-पिता ने जब तक पार्टी का नेतृत्व किया तब तक राष्ट्रीय जनता दल का परचम लहराता नजर आया और जब से तेजस्वी ने राष्ट्रीय जनता दल का नेतृत्व संभाला उन्हें करारी हार ही मिल रही है.
यह भी पढ़ें: 3 महिलाएं, 1 मुस्लिम, 1 शूटर और 9 नए चेहरे, नीतीश की नई कैबिनेट में कैसे साधा जातिगत समीकरण?
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
6 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines