---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना को दिया पहला डबल देकर फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी राहत

Double Decker Flyover In Patna: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस 2 लेन डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण में 422 करोड़ रुपये की लागत आई है।

---विज्ञापन---

Double Decker Flyover In Patna: राजधानी पटना को आज एक बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अशोक राजपथ पर पटना के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के शुरु होने से कारगिल चौक से एनआईटी तक की 2.2 किमी की यात्रा अब बिना रुके हो पाएगी। इसके साथ ही, यह फ्लाईओवर लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत देगा।

डबल डेकर फ्लाईओवर जनता को समर्पित

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने इस दो-लेन डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया है। इसमें 422 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 4 सितंबर, 2021 को किया था। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस फ्लाईओवर के अनुसार ही 2 सर्विस लेन भी बनी हैं, जिससे आना-जाना आसान होगा। यह फ्लाईओवर खासतौर पर PMCH अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए राहत देगा। अब जाम में फंसने की समस्या लोगों को कभी नहीं होगी।

---विज्ञापन---

पटना के बुनियादी ढांचे में मील का पत्थर

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को सही बनाने के लिए लगातार काम हो रहा है। यह फ्लाईओवर इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। डबल डेकर फ्लाईओवर का यह प्रोजेक्ट न केवल आधुनिक शहरी परिवहन का उदाहरण है, बल्कि यह पटना के बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने वाला एक मील का पत्थर भी है।

ये भी पढ़ें-  Bihar Election 2025: कौन हैं पुष्पम प्रिया चौधरी? UK से पढ़ाई और बिहार पर किया शोध; 243 सीट पर चुनाव लड़ने का है प्लान

---विज्ञापन---
First published on: Jun 11, 2025 04:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola