थाने से कहां गायब हो गया 18 चक्कों वाला ट्रक? बिहार के मुंगेर में सामने आया मामला, भरना पड़ेगा 11 लाख 18 हजार 600 रुपये

पुलिसवालों की नाक के नीचे से कोई 18 पहियों वाला ट्रक चुराकर ले गया और किसी के भनक तक नहीं लगी. इस घटना ने बिहार पुलिस के थानों में सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं. मामले की शिकायत पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को दी गई और मामले की जांच भी शुरू हो गई है.

Bihar Mining Department

खनन विभाग ने आरोपियों के साथ ट्रक पुलिस के हवाले भी किया था.

बिहार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है, थाने से 18 चक्कों वाला ट्रक गायब हो गया है और थानाध्यक्ष कहते हैं कि उन्हें ट्रक के बारे में पता ही नहीं कि वो कहां गया? इस घटनाक्रम से खनन विभाग भी काफी नाराज है और थाने पर 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगा दिया है, क्योंकि ट्रक अवैध खनन करते हुए पकड़ा गया था और उसे आरोपियों के साथ पुलिस को सौंप दिया गया था, लेकिन 30 दिन बाद जब खनन विभाग रिपोर्ट लेने आया तो ट्रक गायब मिला. खनन विभाग ने पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को मामले की शिकायत दी और SP ने मामले की जांच के आदेश दे दिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस स्टेशन की चारदिवारी के अंदर से ट्रक चोरी

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना परिसर से 18 चक्कों वाला ओवरलोड ट्रक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया. ट्रक को जब्त करके खनन विभाग ने 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया था. लेकिन ट्रक एक महीने तक पुलिस थाने में खड़ा रहा और वह भी चारदिवारी के अंदर खड़ा था, लेकिन पुलिस वालों की नाक के नीचे से कोई ट्रक को उड़ाकर ले गया. 3 जुलाई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तहत आने वाले तेलिया तालाब के पास खनन विभाग की टीम को ट्रक दिखा, जिसमें गिट्टी लदी थी और वह ओवरलोड था तो अधिकारियों ने उसी वक्त ट्रक को जब्त कर लिया.

थानाप्रभारी का ट्रक की जानकारी होने से इनकार

नियमों के उल्लंघन पर ट्रक के खिलाफ 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का चालान काटा गया. ट्रक को मुफ्फसिल थाना को सौंप दिया गया, यानी ट्रक पुलिस की निगरानी में था. लेकिन ट्रक थाने से गायब है और पुलिस थाना प्रभारी भी इस बारे में जानकारी न होने की बात कह रहे हैं. खनन विभाग ने मुंगेर के SP सैयद इमरान मसूद को शिकायत दी तो उन्होंने मुफ्फसिल थानाध्यक्ष बिपिन कुमार से पूछताछ की. खनन विभाग के अनुसार, ट्रक मुफ्फसिल थाना के PTC धनंजय कुमार को सौंपकर रिसीविंग ली गई थी. लेकिन थानाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें ट्रक के बारे में जानकारी नहीं और खनन विभाग ने FIR भी दर्ज नहीं कराई थी.

विज्ञापन

मुख्यालय DSP के नेतृत्व गठित कमेटी अब 3 दिन में माममले की जांच करेगी और 3 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ