Giriraj Singh on Love Jihad: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में एक बार फिर लव जिहाद और हिंदू धर्म में जाति व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है। नवरात्रि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह ने कहा कि पूर्वजों ने पहले बड़ी भूल कर दी, सत्ता के लिए देश का बंटवारा कर दिया। हिंदुओं के लिए हिंदुस्तान बनाया और मुस्लिमों के लिए पाकिस्तान बनाया।
केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आज अगर सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज हमारे देश में हमारी बेटी सुरक्षित होती और लव जिहाद जैसी समस्या नहीं होती। दुर्गा मंदिर के बाहर कभी हंगामा नहीं होता, रामनवमी के जुलूस में कोई पत्थर नहीं फेंकता। आज ताजिया जुलूस में कभी हिंदू पत्थर नहीं फेंकता।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैं भी हिंदू नहीं बन सका। मैं भी चुनाव लड़ता हूं तो जाति विशेष बहुल इलाके से लड़ता हूं, लेकिन मेरी इच्छा थी कि मैं किशनगंज से लड़ूं, मेरी जमानत जब्त हो जाए, लेकिन मैं हिंदू बनकर चुनाव लड़ना चाहता हूं।
स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे गिरिराज सिंह
इससे पहले गिरिराज सिंह ने घोषणा की है कि वह 18 से 22 अक्टूबर तक हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे और हिंदू समुदाय से एकजुट रहने तथा जाति के आधार पर नहीं बंटने का आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश करते हैं। केंद्रीय मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ये नेता मुस्लिम समुदाय को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश नहीं करते, क्योंकि वे अल्पसंख्यकों का सर्वसम्मति से समर्थन हासिल करना चाहते हैं।
ये भी पढ़ेंः अमेरिका में भी फ्री बिजली… सात समंदर पार पहुंची फ्री रेवड़ी, केजरीवाल ने किस पर साधा निशाना?
गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश की स्थिति पर बोलते हुए हिंदू समुदाय से कहा कि वे विभाजित न हो वरना उन्हें अत्याचार का सामना करना पड़ेगा। अब समय आ गया है कि हम सभी हिंदू-भाई बहन एकजुट होकर रहे ताकि हम इन लोगों से लड़ सकें।
ये भी पढ़ेंः इंफोसिस अब ईमेल पर नहीं भेजेगी जॉब ऑफर लेटर और अटैचमेंट्स, जानें कंपनी ने क्यों लिया फैसला?
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines