---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar News: बिहार में 7 जनवरी से शुरू होने वाला है यह काम, इन लोगों के घरों से होगी शुरुआत

Bihar News: नए साल के पहले हफ्ते से बिहार में जातीय गणना शुरु होने वाली है। पहले फेज में आवासीय मकानों की गिनती होगी। पटना के वीआईपी इलाकों जहां अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों के आवास हैं यह काम शुरू होगा जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी से जातीय गणना का पहला फेज शुरू होगा। सबसे पहले […]

---विज्ञापन---

Bihar News: नए साल के पहले हफ्ते से बिहार में जातीय गणना शुरु होने वाली है। पहले फेज में आवासीय मकानों की गिनती होगी। पटना के वीआईपी इलाकों जहां अधिकारियों, विधायकों और मंत्रियों के आवास हैं यह काम शुरू होगा जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी से जातीय गणना का पहला फेज शुरू होगा। सबसे पहले प्रत्येक मकान में नंबर डाला जाएगा। फिर इसके बाद घर के मुखिया का नाम, घर के सदस्यों का नाम नोट किया जाएगा। करीब दो हफ्ते 21 जनवरी तक आवासीय मकानों की गिनती होगी।

---विज्ञापन---

 

दूसरे चरण में यह होगा

पहले फेज का काम खत्म होने के बाद दूसरे चरण अप्रैल 2023 में शुरू होगा। हर घर में रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी ली जाएगी। इसमें जाति, पेशा सहित 26 कॉलम का फॉर्म है। बता दें पटना जिले में कुल 45 प्रक्षेत्र बने हुए हैं। छह गणक खंड पर एक पर्यवेक्षक तैनात किए गए है। कुल 2116 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। सभी गणना कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है।

---विज्ञापन---

जब गर्माई राजनीति… 

2022 में जातीय गणना को लेकर बिहार में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिला था। इस मंडल ने देश में जातीय गणना कराए जाने की मांग की थी। उस समय केंद्र सरकार ने ऐसा संभव नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद राज्य सरकार ने अपने खर्च पर जातीय गणना कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले जातीय जनगणना को लेकर बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से विधेयक पास हुआ था।

First published on: Jan 02, 2023 04:39 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola