बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्टः बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र का मुंगासी गांव मंगलवार की सुबह गोलियों की आवाज से दहल उठा। दरअसल जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच पहले जुबानी जंग हुई फिर एक पक्ष की (Buxar News) तरफ से गोलियां दागी जाने लगी। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अभी उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पूराने विवाद के कारण चली गोलियां
जानकारी के मुताबिक मुंगासी गांव निवासी ललन सिंह तथा उनके पाटीदार के बीच पहले से रास्ते का विवाद चल रहा हैं, इसी बीच ललन सिंह के पुत्र नंद कुमार सिंह उर्फ लव सिंह मंगलवार की सुबह अपनी बाइक (Buxar News) लेकर विवादित रास्ते से गुजरने लगे। इस बात को लेकर पहले उनकी आपस मे कहा सुनी हुई और फिर दूसरे पक्ष प्रमोद सिंह और कृष्णा कुमार ने मिलकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली आकर नंद सिंह को लग गई ।
और पढ़िए –Noida: बीमा पॉलिसी रिन्यू के लिए आया फोन और हो गई 2.67 करोड़ की ठगी, 5 साल बाद ऐसे खुला केस
पुलिस ने शुरू की जांच
आनन-फानन में नंद सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है उन्हें पैर के अंगूठे में गोली लगी है। दूसरी तरफ इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। एएसपी सह डुमरांव एसडीपीओ राज ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पश्चात मामले की जांच शुरू कर दी गई है, घायल के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
12 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
12 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
12 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
19 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
22 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines