BSP ने बिहार चुनाव में खेला दांव, इन चार सीटों पर की प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

Bihar election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों की अभी तक घोषणा नहीं हुई, लेकिन उससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने दांव खेल दिया हैं. बीएसपी ने बिहार की कैमूर की चारों विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. पढ़िए कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Bihar elections, Bihar Assembly, Bihar, Mayawati, BSP, Bahujan Samaj Party, Kaimur district, बिहार चुनाव, बिहार विधानसभा, बिहार, मायावती, बसपा, बहुजन समाज पार्टी, कैमूर जिला

Bihar Assembly Election 2025

विज्ञापन

Bihar election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों की अभी तक घोषणा नहीं हुई, लेकिन उससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने दांव खेल दिया हैं. बीएसपी ने बिहार की कैमूर की चारों विधान सभा सीटों पर अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. यूपी से सटे बिहार का पहला जिला कैमूर के चारों सीटों पर बीएसपी का ही रहता है.

अकेले दम पर चुनाव लड़ रही पार्टी

बहुजन समाज पार्टी ने बिहार के कैमूर की चारों विधान सभा सीटों 203 रामगढ़ विधानसभा से सतीश यादव उर्फ पिंटू, 204 मोहनिया विधानसभा सीट (अनुसूचित) से ओमप्रकाश दीवाना, 205 भभुआ विधानसभा सीट पर विकाश सिंह उर्फ लल्लू पटेल और 206 चैनपुर विधानसभा से धीरज सिंह उर्फ भानजी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया हैं. बीएसपी बिहार चुनाव में अकेले दम पर लड़ रही है. बीएसपी चीफ मायावती पहले ही इस बात की घोषणा कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी बिहार में किसी से गठबंधन नहीं करेगी और सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

Advertisment

जिलाध्यक्ष ने प्रेसवर्ता कर दी जानकारी

भभुआ जिला मुख्यालय में बीएसपी के जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम ने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर 206 चैनपुर विधानसभा से धीरज सिंह उर्फ भान जी को अपना प्रत्याशी बनाया है. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने घोषित किए गए सभी प्रत्याशियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा, सिद्धांतों और नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की बात कही.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ