Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड ने साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम के एग्जाम देने वाले विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। 11 लाख 26 हजार 439 पास हो गए हैं। सीवान के मृत्युंजय कुमार के 96.2 प्रतिशत नम्बर आए हैं। वहीं आर्ट में तुषार कुमार 482 अंक 96.4 प्रतिशत के साथ टॉप पर हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो मोबाइल में SMS के द्वारा भी 12वीं के नतीजे पता कर सकते हैं।
How to Check Inter Result – 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
Bihar Board 12th Result Check Online: बिहार बोर्ड के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 12वीं परीक्षा के परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देखा जा सकता है। इसके अलावा नतीजे चेक करने के लिए results.biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com या biharboardonline.com पर भी जा सकते हैं। हालांकि रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट पर काफी रश आता है, जिससे रिजल्ट खुलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में आप SMS की मदद से तुरंत परीक्षा के परिणाम जान सकते हैं।
BSEB Bihar Board 12th Result 2024 Direct Link – यहां देखें परिणाम
https://twitter.com/officialbseb/status/1771447394661437466
BSEB Bihar Board Result 2024 SMS
How to check 12th result: SMS के द्वारा 12वीं के नतीजे जानने के लिए आप बिहार बोर्ड के कस्टमर केयर नम्बर की मदद ले सकते हैं। इसके लिए अपने फोन पर मैसेजिंग ऐप खोल लें। अब नए संदेश (New Message) पर क्लिक करें. इसमें BIHAR 12 स्पेस Roll Number लिखकर 56263 पर भेज दें। उदाहरण के लिए मैसेज में लिखें – BIHAR 12 Roll Number (रोल नम्बर की जगह प्रवेश पत्र में लिखा अपना रोल नम्बर डालें), बस इस मैसेज को ऊपर दिए गए नम्बर पर भेजें। इससे आपके परीक्षाफल की जानकारी आपको SMS में प्राप्त हो जाएगी। इस जानकारी में विद्यार्थी के अंक, प्रतिशत और पास या फेल जैसी चीजें शामिल रहेंगी।
Bihar Board inter result time – बिहार बोर्ड का परिणाम कब आएगा?
Bihar Board result की तिथि और समय की जानकारी बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी थी। इसी के साथ बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट शेयर करते हुए बताया था कि, रिजल्ट आज यानी 23.03.24 को दोपहर 1ः30 बजे आएगा। बता दें कि इस साल 13 लाख से ज्यादा अभ्यार्थियों ने बिहार बोर्ड से साइंस, आर्ट और कॉमर्स स्ट्रीम में बोर्ड का एग्जाम दिया है।
यह भी पढ़ें – BSEB Bihar Board 12th Result 2024: बिहार बोर्ड के परिणाम आज, Roll Number से रिजल्ट कैसे चेक करें?
Bihar board 12th Result 2024 Live Updates देखने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
13 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
15 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
16 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
22 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines