BPSC TRE 3.0 Exam 2024 (अमिताभ ओझा): बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा लीक हुई है या नहीं यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और बिहार लोक सेवा आयोग आमने-सामने आ गई है। दरअसल, इस मामले में ईओयू ने 15 मार्च को करीब 270 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहीं, आयोग ने पुलिस ने मामले में साक्ष्य मुहैया करवाने को कहा है।
पर्याप्त साक्ष्य पेश करे पुलिस
जांच एजेंसी का आरोप था कि इन पकड़े गए लोगों में परीक्षा देने वाले छात्र और पेपर लीक करवाने वाले लोग शामिल हैं। वहीं, इस पूरे मामले में बिहार लोक सेवा आयोग ने जांच एजेंसी के पास पेपर लीक के पर्याप्त साक्ष्य न होने का आरोप लगाया है। आयोग ने आर्थिक अपराध इकाई से मामले में ठोस साक्ष्य पेश करने का आग्रह किया है। पुलिस मामले में चार्जशीट तैयार कर रही है।
10 लाख में पेपर लीक का दावा
बता दें 15 मार्च को बिहार में BPSC TRE 3.0 का एग्जाम था। यह परीक्षा दो पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 5 बजे तक हुई। इस बीच आर्थिक अपराध इकाई ने 270 लोगों को हजारीबाग और अन्य जगहों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। पुलिस का आरोप था कि कुछ लोगों ने 10-10 लाख रुपये में पेपर लीक किया।
पेपर लीक के वीडियो वायरल हुए
वहीं, आज सुबह झारखंड में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) का की परीक्षा थी। यहां राज्य के चतरा, जामताड़ा और धनबाद से पेपर के लीक होने के वीडियो वायरल हुए हैं। इस मामले में प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। छात्रों ने परीक्षा करवाने में लापरवाही बरतने और किसी तरह की कोई सुरक्षा व्यवस्था न होने के आरोप लगाए हैं। वहीं, इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा पेपर लीक हुआ था। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा लीक मामले में पुलिस कई गिरफ्तारियां कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: दुल्हन के लिए कुछ भी करेगा! कार को लगाए ‘पंख’, पुलिस ने ‘कतरे’, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
10 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
11 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
2 days agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines