भूकंप का डराने वाला वीडियो, दिल्ली-NCR से बिहार-पश्चिम बंगाल तक लगे झटके

Earthquake Tremors: भारत में आज सुबह भूकंप आया। भूकंप के झटके बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-NCR में लगे। भूकंप केंद्र नेपाल में मिला और भूकंप इतना जोरदार था कि लोगों के घरों के दरवाजे और पंखे तक हिल गए।

Earthquake Photo

भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

Earthquake Tremors in Bihar: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड तक भूकंप के झटके लगे हैं। सुबह करीब 6:38 के करीब भूकंप आया, जिसका केंद्र नेपाल में मिला। बिहार के पटना, मुंगेर, अररिया, वैशाली, नवादा, भोजपुर, आरा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मुजफ़्फ़रपुर, सुपौल, पूर्णिया में लोगों ने करीब 30 सेकंड तक झटके महसूस किए।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक भूकंप का असर दिखा। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।हालांकि भूकंप का झटका बहुत तेज नही रहा, लेकिन भूकंप का झटका महसूस करते ही लोग घर से बाहर निकले।अब लोगों को डर सताने लगा है कि भारत-नेपाल सीमा होने से पूर्वी चंपारण जिले में भी भूकंप आने का डर सता रहा है।

विज्ञापन

 

बिहार में कितनी तीव्रता का भूकंप आया?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई।  इस भूकंप का केंद्र तिब्बत और चीन के बीच बसा शिगतसे में 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। नेपाल से सटे तिब्बत में 6.8 की तीव्रता वाले झटके लगे। इन दोनों देशों के अलावा बांग्लादेश, भारत, भूटान और चीन में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए।

खबरें हैं कि भूकंप के झटके लगने से लोग काफी डरे हुए हैं। जैसे ही उन्होंने पंखे-दरवाजे हिलते देखे, वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप तब आया, जब ज्यादातर लोग नींद के आगोश में थे। बिहार में जितनी तीव्रता का भूकंप आया है, इससे घरों की दीवारें दरक सकती थीं, लेकिन अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

बीती रात ईरान और तिब्बत में आया था भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल से दुनियाभर में भूकंप के झटके लगातार लग रहे हैं। भारत में भी हर महीने भूकंप आया। बीती रात भी भारत में भूकंप आया था। मणिपुर जिले में 3.6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे। भारत के अलावा ईरान में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई थी। ईरान के साथ ही तिब्बत में भी भूकंप आया था। झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ