BPSC विवाद: कांग्रेस और लेफ्ट विधायकों का विधानसभा से राजभवन तक मार्च

BPSC Controversy Bihar News: बिहार में शुरू हुआ BPSC विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई छात्रों और विधायकों ने आज राजभवन की तरफ कूच कर दिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है।

BPSC Bihar Protest

BPSC Controversy Latest Update: बिहार में छिड़ा BPSC विवाद गहरा गया है। छात्रों के समर्थन में अब कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक भी आ गए हैं। आज कांग्रेस और लेफ्ट विधायकों ने विरोध स्वरूप विधानसभा से राजभवन तक मार्च करने का ऐलान किया था, जो अब पूरा हो रहा है। विधायक मार्च करने के लिए निकल गए हैं और उनके साथ हजारों की संख्या में स्टूडेंट्स भी हैं। चर्चा है कि मार्च करते हुए विधायक राजभवन में घुसने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की पूरी तैयारी कर रखी है। प्रदर्शनस्थल पर तनाव का माहौल है और हंगामा होने के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन

प्रदर्शन का 14वां दिन

BPSC विवाद को शुरू हुए 14 दिन हो चुके हैं। छात्र अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। छात्रों की मांग है कि BPSC की परीक्षा दोबारा करवाई जाए। कांग्रेस और राजद समेत लेफ्ट पार्टी के नेताओं ने भी छात्रों का समर्थन करते हुए मार्च में हिस्सा ले लिया है। सभी प्रदर्शनकारियों ने पटना स्थित राज्यपाल के आवास यानी राजभवन की तरफ कूच कर दिया है। वहीं राजभवन की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है। मगर प्रदर्शनकारी राजभवन में जाने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने दिया अल्टीमेटम

BPSC छात्रों ने मुख्य सचिव के सामने अपनी मांगें रखी थीं। मुख्य सचिव ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। BPSC में छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर बिहार की राजनीति में भी तेज भूचाल आ गया है। कई विपक्षी नेता छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं। वहीं जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर का कहना है कि अगर सरकार ने 2 जनवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी तो वो धरने पर बैठ जाएंगे।

विज्ञापन

क्या बोले डिप्टी सीएम?

BPSC विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का कहना है BPSC एक स्वतंत्र संस्था है और सरकार ने उसे अपना फैसला लेने की पूरी छूट दी है। BPSC वही फैसला करेगी जो छात्रों के लिए सही होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ