अमिताभ ओझा
BPSC Bihar Teacher Recruitment 2023 Phase-2: बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC के बिहार शिक्षक भर्ती फेज-2 का ऐलान हो गया है। BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने शनिवार बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज की घोषणा करते हुए शिक्षक बहाली प्रतियोगिता परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने फेज 2 में किए गए बदलावों की भी जानकारी दी है। BPSC अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए शिक्षक बहाली परीक्षा के बारे में बताया है।
दूसरे फेज की परीक्षा में हुए बदलाव
अतुल प्रसाद ने बताया कि बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज में परीक्षा 2 दिन के बजाय एक ही दिन में आयोजित की जाएगी। इस बाद परीक्षा से क्वालीफाइंग नेचर से जुड़े कम किए गए हैं। इसके साथ परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग और ट्राई ब्रेकर में भी बदलाव किए गए हैं। अतुल प्रसाद ने बताया कि शिक्षक भर्ती फेज 2 के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 5 नवंबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो लोग ऑनलाइन इस परीक्षा के लिए आवेदन भरना चाहते हैं उन्हें 10 नवंबर तक इंतजार करना होगा। आवेदन भरने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2023 है। वैसे, उम्मीदवार 17 नवंबर तक अपने लेट फीस और निबंधन का भूगतान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कहीं हवन और अगरबत्ती का धुआं हमारे फेफड़ों को खराब तो नहीं कर रहा? पढ़ें क्या कहते डॉक्टर्स
बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज में इतनी भर्ती
भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या: 53,864
मध्य स्कूल में कक्षा 6 से 8वीं के लिए पद-: 16140
माध्यमिक स्कूल में कक्षा 9 और 10 के लिए पद: 18877
माध्यमकि स्पेशल स्कूल में कक्षा 9वी और 10वी के लिए पद: 270
उच्च माध्यमिक स्कूल में कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए पद: 18577 पद
परीक्षा का शिड्यूल
BPSC के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को राज्य में बिहार शिक्षक भर्ती के दूसरे फेज की परीक्षा आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में एक ही पेपर में के अंदर सामान्य अध्यन (40 अंक), सब्जेक्ट (80 अंक), क्वालीफाइंग भाषा (30 अंक) समाहित होंगे।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
7 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
9 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
10 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
10 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
11 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines