हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार के बेगूसराय में डॉक्टर से मांगी 20 करोड़ रंगदारी, पैसे न देने पर क्लिनिक को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Extortion Demand Case: डॉक्टर को चिट्ठी भेजकर 20 लाख रुपये मांगे गए हैं। मामले की शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है, जानिए मामला…

विज्ञापन

Bomb Threaten an Demand Rs 20 Crore Extortion Money Doctor: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का आतंक चरम पर है। ताजा मामला एक मशहूर डॉक्टर से 20 करोड़ की रंगदारी मांगने का है। हैरानी की बात तो यह है कि रंगदारी की मांग चिट्ठी के जरिए की गई है। जैसे ही डॉक्टर से रंगदारी की मांग की खबर सामने आई बेगूसराय के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को IMA के सचिव डॉ. रंजन कुमार चौधरी के नेतृत्व में पीड़ित सहित बाकी के डॉक्टरों ने मिलकर एसपी से मामले की जांच करने और सुरक्षा देने की गुहार लगाई है।

https://twitter.com/sshekhar1520/status/1738186314007412868

चिट्टी भेजकर पैसे मांगे और मारने की धमकी 

पीड़ित डॉक्टर की पहचान डॉ. रुपेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले एक अपराधी ने डाक के जरिए धमकी भरा लेटर भेजा। इस पत्र में अपराधी ने 8 दिन के अंदर डॉ. रुपेश कुमार को 20 करोड़ रुपये रंगदारी देने के लिए कहा। इसके साथ धमकी देते हुए लिखा है कि अगर रंगदारी नहीं दी गई तो 9वें दिन से खेल चालू हो जाएगा और तुम्हारे क्लिनिक को बम से उड़ा दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के सरकारी स्कूल में छात्रों से साफ कराया गया टॉयलेट

पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर 3 बजे उसके पास स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र पहुंचा। हालांकि, इस पत्र को क्लीनिक स्टाफ ने रिसीव किया था। शाम को पेशेंट देखने के बाद जब उन्होंने पत्र खोल कर पढ़ा तो उसमे 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और नहीं देने पर क्लीनिक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित डॉक्टर को सकारात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

घटना के बारे में बात करते हुए IMA के सचिव डॉ. रंजन कुमार चौधरी ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने आईएमए के प्रतिनिधि मंडल के साथ एसपी योगेंद्र कुमार से इसकी शिकायत की। एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola