BJP Suspends 4 Leaders: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पार्टी से बगावत करने वाले 4 नेताओं को निष्कासित कर दिया है, क्योंकि चारों नेता NDA गठबंधन के उम्मीदवारों के खिलाफ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ रहे थे, इसलिए पार्टी हाईकमान ने उनके खिलाफ एक्शन लिया. इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है. चारों का सस्पेंशन ऑर्डर भी पार्टी की ओर से जारी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘वो बिहार में शरिया कानून लागू कर देंगे’, वक्फ एक्ट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार
पार्टी ने इन 4 नेताओं को निकाला
बता दें कि पार्टी हाईकमान में जिन 4 नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है, उनमें वरुण सिंह, अनूप कुमार, पवन यादव और सूर्य भान सिंह शामिल हैं. वरुण सिंह बहादुरगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. अनूप गोपालगंज सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं. वहीं कहलगांव से पवन यादव और बड़हरा से सूर्य भान सिंह चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए चारों पर पार्टी के फैसले का उल्लंघन करने का आरोप लगाकर एक्शन लिया गया है.
JDU 16 नेताओं के निकाल चुकी
बता दें कि BJP से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी 2 दिन में 16 बागी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. नीतीश कुमार ने पार्टी के खिलाफ कार्य करने वाले नेताओं को निष्कासित किया है. पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने सभी का निष्कासन पत्र जारी किया था. पार्टी का कहना है कि पार्टी के खिलाफ पार्टी या गठबंधन के खिलाफ जाकर काम करना, पार्टी के नियमों का उल्लंघन और अनुशासनहीनता है, इसलिए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें सबक सिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘हमारी सरकार बनी तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में डाल देंगे…’ प्राणपुर में मंच से बोले तेजस्वी यादव
इन 16 नेताओं-MLA पर गिरी गाज
मुंगेर के जमालपुर से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई के चकाई से पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, सीवान के बडहरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर के बड़हरा से पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा के बरबीधा से पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, बेगूसराय के साहेबपुर कमला से अमर कुमार सिंह, वैशाली के महुआ से डॉ. आसमा परवीन, औरंगाबाद के नवीनगर से लब कुमार, कटिहाल के कदवा से आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से दिव्यांशु भारद्वाज, सीवान के जिरादेई से विवेक शुक्ला, गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, कदवा से पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, गया जी से पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह, गयाघाट से पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और मुजफ्फरपुर से प्रभात किरण पर गाज गिरी है.
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
3 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines