'वो बिहार में शरिया कानून लागू कर देंगे', वक्फ एक्ट पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार

बिहार में चुनाव आते ही बयानबाजी तेज हो गई है। 6 नवंबर को पहले चरण का चुनाव है। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार तेज कर दिया है। तेजस्वी के वक्फ वाले बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने भी आरजेडी को आड़े-हाथों लिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

आचार्य प्रमोद कृष्णम

Bihar elections 2025: बिहार में चुनावी राजनीति तेज होती जा रही है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी वादों के साथ ही बयानबाजी से भी वोटरों को साधने में जुटीं हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष ने कल बयानबाजी करते हुए कहा था कि अगर वो सत्ता में आए तो वक्फ कानून को कूड़ेदान में फेंक देंगे। इस पर अब पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेजस्वी पर पलटवार किया है। कृष्णम ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वक्फ कानून का विषय नहीं रहेगा क्योंकि वो (तेजस्वी) बिहार में शरिया कानून लागू कर देंगे।

विज्ञापन

आचार्य प्रमोद ने सीएम फेस पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव भूल गए हैं कि जनता मुख्यमंत्री चुनती है। पार्टी सिर्फ मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुनती है। उन्होंने अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा था। तेजस्वी ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा ऐसी ताकतों का समर्थन किया है। कहा कि उन्हीं की वजह से आरएसएस और उसके सहयोगी संगठन राज्य के साथ-साथ देश में भी सांप्रदायिक नफरत फैला रहे हैं।

विज्ञापन

चुनावी परिणाम के बाद की बात करते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को ‘भारत जलाओ पार्टी’ कहा जाना चाहिए। अगर बिहार में इंडिया ब्लॉक की सरकार बनती है तो हम वक्फ अधिनियम को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

बिहार में मुस्लिम बहुल कटिहार, किशनगंज और अररिया जिलों में लगातार तेजस्वी यादव जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने देश में सांप्रदायिक ताकतों के साथ कभी समझौता नहीं किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ