हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ', उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति को लेकर नीतीश सरकार पर भड़की भाजपा

विज्ञापन

BJP Slams Nitish Kumar: भाजपा ने बिहार में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति को लेकर नीतीश सरकार पर तंज कसा है। भाजपा ने कहा है कि भाई, बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान जाओ। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक समारोह के तहत करीब 200 उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एकजुट विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हैं।

अभी पढ़ें – Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी ने इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया

उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने वाले कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज भी कसा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि बिहार को विशेष दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार नहीं किया गया।

उधर, भाजपा की राज्य इकाई ने ‘महागठबंधन’ सरकार के बड़े पैमाने पर रोजगार देने के वादे के तहत उर्दू कर्मियों की नियुक्ति पर सवाल उठाया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने नाराजगी जताते हुए कहा, “सीएम नीतीश कुमार की मंशा हर स्कूल में उर्दू शिक्षकों को बहाल करने की है। बिहार विधानसभा में उर्दू जानने वालों को नियुक्त करने की आवश्यकता क्यों है? अब हर थाने में उर्दू अनुवादकों की नियुक्ति की जाएगी?

अभी पढ़ें – News24 Exclusive: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा बोले- राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ खड़े हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि “बिहार के मुस्लिम बहुल जिलों में दलितों, ओबीसी और ईबीसी का जीवन बर्बाद हो जाता है”, उन्होंने कहा, “भाई, बिहार में पाकिस्तान मत बनाओ, खुद पाकिस्तान जाओ।”

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें