अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट: बिहार (Bihar) में रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर सियासी संग्राम मचा हुआ है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा (BJP) महागठबंधन पर हमलावर भी है।
वहीं दूसरी तरफ अररिया (Araria) से बीजेपी के सांसद प्रदीप कुमार सिंह (Pradeep Kumar Singh) चौंकाने वाला बयान दिया हैं। उनके बयान ने बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ा दी हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार में महाराष्ट्र (Maharastra) जैसा खेला होगा। उन्होंने कहा कि जेडीयू (JDU) के कई सांसद और विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। कभी भी बिहार में महाराष्ट्र वाला सियासी खेला हो सकता है।
और पढ़िए –Mini Tent City: वाराणसी के बाद ‘तीर्थराज’ में भी बुक कराएं लग्जरी टेंट हाउस, जानें कीमत और सुविधाएं
नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद
अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने दावा किया है कि बिहार में बहुत जल्द महाराष्ट्र वाला खेल होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को छोड़कर बीजेपी का द्वार सभी के लिए खुले हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अब कोई पहचान नहीं बची है उनके लिए दरवाजा बंद हैं बाकी के लिए खुला है।
और पढ़िए –Rajasthan Politics: सरकार की उपलब्धियां गिनाई न लिया सीएम का नाम, कुछ ऐसा रहा पायलट का भाषण, जानिए….
बीजेपी के साथ आने को तैयार जेडीयू
अररिया सांसद ने दावा किया कि नीतीश कुमार के अलावा जेडीयू के सभी नेता बीजेपी के साथ आने को तैयार हैं। प्रदीप सिंह ने कहा कि वह अंदरूनी बात बता रहे हैं। पूरे भरोसे के साथ कह रहा हूं। थोड़ा इंतजार कीजिए। बिहार में महाराष्ट्र जैसा खेला हो जाएगा। हालांकि उनके बयान पर अभी विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रिया आना बाकी है। गौरतलब है कि जेडीयू ने बीजेपी के साथ हुआ चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़कर कुछ महीने पहले ही आरजेडी के साथ सरकार बनी ली थी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
15 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
15 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
16 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
16 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines