BJP Video on Lalu Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले सियासी दल लगातार बयानबाजी से हीटवेव जैसी स्थिति बना दे रहे हैं। इस बीच आज पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर आज महागठबंधन की बड़ी बैठक होनी है। बैठक में कांग्रेस और सीपीआई के सदस्य नेता शामिल होंगे। बीजेपी ने लालू यादव और आरजेडी पर निशाना साधता एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें लालू यादव के के शासन को जंगलराज की संज्ञा दी गई है। वीडियो को बीजेपी ने आज अपने एक्स सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है।
बता दें कि वीडियो में लोग पब्लिक प्लेस पर बातचीत करते नजर आ रहे है जिसमें वे कहते हैं कि एनडीए सरकार में आज सभी को मदद मिल रही है और काम भी हो रहा है। इस दौरान एक युवक ने बीच में टोकते हुए कहा कि 20 साल पहले की सरकार कौनसी बुरी थी? वीडियो में लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा गया है परिवारवाद को थोपकर फैलाया अंधेरा, जंगल राज को भूलेगा नही बिहार।
ये भी पढ़ेंः Bihar News: पटना में कार चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदा,1 महिला कॉन्स्टेबल की मौत, 2 दरोगा घायल
गौरतलब है कि बीजेपी ने इससे पहले भी लालू यादव और तेजस्वी यादव को लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें दोनों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। इस वीडियो का टाइटल था बाप-बेटे ने किया था घोटाला अपार, भूलेगा नहीं बिहार। बीजेपी की यह रणनीति पुरानी और नई की कहानी पर आधारित है। बीजेपी का चुनाव से ऐन पहले वीडियो जारी करना यह बता रहा है कि पार्टी सोशल मीडिया को एक बार फिर बड़े चुनावी हथियार के तौर इस्तेमाल करने की योजना बनाई है।
ये भी पढ़ेंः ‘लड़ेगा हारेगा फिर सीखेगा’, चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव का तंज
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines