Bihar News: पटना में कार चालक ने पुलिसकर्मियों को रौंदा,1 महिला कॉन्स्टेबल की मौत, 2 दरोगा घायल

Patna accident: बिहार के पटना में देर रात एक तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। घटना में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। वहीं 2 दरोगा घायल हुए हैं। पटना से अमिताभ अग्निहोत्री की रिपोर्ट…

Patna Accident News

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और क्षतिग्रस्त कार (Pic Credit-News24)

Bihar Road Accident: पटना में बुधवार देर रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कार्पियो ने 3 पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। घटना में 2 दरोगा घायल हो गए जबकि एक महिला कॉन्स्टेबल भी घायल हो गई। इसके बाद तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला कॉन्सटेबल ने दम तोड़दिया। घटना रात 12ः30 बजे की है।

विज्ञापन

स्कार्पियो चालक हुआ घायल

जानकारी के अनुसार दीघा की ओर से 90 की स्पीड से आ रही स्कार्पियो ने नाकेबंदी पर तैनात एसआई दीपक कुमार, एएसआई अवधेश और महिला सिपाही कोमल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण तीनों उछलकर दूर जाकर गिर गए। वहीं स्कार्पियाे चला रहा अशोक भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी आनन-फानन में चारों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। जहां पर महिला सिपाही कोमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

एसएसपी ने लिया जायजा

मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट किया है, जबकि दो स्कार्पियो को जब्त किया है। जिस गाड़ी ने पुलिसकर्मियों को रौंदा उस पर बीजेपी का झंडा लगा था। सूचना पर एसएसपी अवकाश कुमार भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि रात 10ः30 से 12ः30 के बीच पटना समेत सभा जिलों में वाहन चेकिंग लगाई गई थी। इस दौरान अटल पथ पर बैरिकेडिंग पर चेकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ