हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार बाढ़ पीड़ितों को 3 महीने की सैलरी दान करेंगे बीजेपी चीफ नितिन नवीन, कितना है एक महीने का वेतन?

सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा, ‘उन्होंने (नवीन ने) बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधाओं और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था की है. बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पूरे साजो-समान के साथ तैनात हैं.

विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: नितिन नवीन (Photo: ANI)

बिहार में आई बाढ़ की गंभीर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को राज्य में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक राज्यसभा सदस्य के रूप में अपने तीन महीने के वेतन का दान किया. पार्टी ने यह जानकारी दी. पार्टी ने एक बयान में नवीन के हवाले से बताया गया कि बिहार सरकार तेजी से कार्रवाई कर रही है और प्रभावित इलाकों में राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधा और पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

भाजपा अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें इस संकट के दौरान बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. नवीन ने बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है, जिसमें आर्थिक सहायता, राहत शिविर और फसल के नुकसान का आकलन शामिल है.

यह भी पढ़ें: 3 भयानक चक्रवाती तूफानों की दस्तक, 6 राज्यों पर मंडरा रहा खतरा, अगले 3 महीने के लिए ISRO ने दी चेतावनी

विज्ञापन

कितनी है एक महीने की सैलरी?

बयान के मुताबिक, ‘संकट के इस समय में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, नवीन ने राज्यसभा सदस्य के तौर पर अपने तीन महीने का वेतन यानी 6,35,000 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए.’ इस आधार पर उनका एक महीने का वेतन 2,11,666 रुपये होता है. नितिन नवीन ने बताया कि बिहार सरकार बाढ़ से प्रभावित परिवारों को पहले ही कुल 550 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक मदद दे चुकी है. इसके तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 7,000 रुपये दिए गए हैं.

भाजपा ने बयान में कहा, ‘पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सरकार प्रभावित लोगों तक समय पर राहत तथा आवश्यक मदद पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम कर रही है.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव के पास है कितनी संपत्ति? बाढ़ पीड़ितों के बीच एक ही दिन में बांट दिए 4.5 लाख कैश, खड़े हुए सवाल

बचाव कार्यों के लिए टीमें कर रहीं जतन

सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा, ‘उन्होंने (नवीन ने) बताया कि प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों, सामुदायिक रसोई, चिकित्सा सुविधाओं और पशुओं के चारे की पर्याप्त व्यवस्था की है. बचाव कार्यों के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम पूरे साजो-समान के साथ तैनात हैं, और फसल के नुकसान का आकलन करने और किसानों को जरूरी मदद देने की प्रक्रिया भी चल रही है.’ बयान के मुताबिक नवीन ने कहा कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, पीड़ितों से मुलाकात की और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola