Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर दी हैं। दूसरी सूची में बीजेपी ने 12 प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। इसमें दो प्रमुख नाम शामिल हैं। लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर और पूर्व आनंद मिश्रा को बक्सर से टिकट दिया है। राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। एक और महिला को टिकट दिया है। छोटी कुमारी को छपरा से प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा राम चंद्र प्रसाद को हायाघाट, रंजन कुमार को मुजफ्फरपुर,सुभाष सिंह को गोपालगंज, केदारनाथ सिंह को बनियापुर से टिकट मिला है। वहीं विनय कुमार सिंह को सोनपुर, वीरेंद्र कुमार को रोसड़ा, डा. सियाराम सिंह को बाढ़, महेश पासवान को अगिआंव, राकेश ओझा को शाहपुर और पूर्व आईपीएस आंनद मिश्रा को बक्सर से टिकट मिली है।
यह भी पढ़ें: चिराग की महुआ सीट छोड़ने के लिए उपेंद्र कुशवाहा राजी? गृहमंत्री अमित शाह ने दिया ये ऑफर
पहली सूची में बीजेपी में 71 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। दूसरे दिन ही 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। वहीं बात करें महागठबंधन की तो अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है। दिल्ली से लेकर पटना बैठकें चल रही हैं। लेकिन सहयोगी दलों पर सीटों की सहमति नहीं बन पा रही है। हालांकि सीट बंटवारे से पहले ही जेडीयू और हम ने कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री, चुनावी घोषणा के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
बिहार में राजनीतिक पार्टियों के साथ ही चुनाव आयोग भी अलर्ट मोड में आ चुका है। आयोग लगातार सख्ती बरते हुए है। बिहार चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने धनबल, शराब, नशे और मुफ्त उपहारों (फ्रीबीज) के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। इस बारे में आयोग ने सभी एजेंसियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का है।
संबंधित खबरें
PM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 mins agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
4 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
5 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
5 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
6 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 day agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines