बिहार में मौसम ने ली करवट, तेज गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, IMD ने दिया अगले 3 दिनों का अपडेट

बिहार में दो दिन पहले तक बारिश और तेज हवाओं से मौसम का मिजाज बदला था, लेकिन एक बार फिर से राज्य का मौसम बदलने लगा है। कई जिलों में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है। जानिए आज मौसम कैसा रहेगा।

Bihar Weather Update
विज्ञापन

देशभर में लगातार मौसम बदलता नजर आ रहा है। एक तरफ पहाड़ी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। बिहार में बीते कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी था, जो अब थम सा गया है। बारिश के बाद राज्य के कई जिलों में सुबह-शाम अभी ठंडक का एहसास हो रहा था, लेकिन एक बार फिर से मौसम बदल गया है। दोपहर में तेज धूप से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। जानिए आने वाले दिनों में बिहार में मौसम कैसा रहेगा?

आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने बिहार में दो दिनों का वेदर अपडेट दिया है। आज और कल बिहार के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहेगा। बीते दिन कहीं-कहीं पर बारिश दर्ज की गई, लेकिन अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राज्य के ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

Advertisment

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बीते 24 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान मधुबनी में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, गोपालगंज 35 (0.9), मोतिहारी 34 (1), पुपारी 33.1 (0.3), जिरादेई 34.3 (1), मुजफ्फरपुर 31.8(1.4), छपरा 32.8 (1), वैशाली 33.5 (1.4), मधुबनी 35.2 (2), दरभंगा 33.7(0.2), पूसा 32.5 (1.7), सुपौल 32.4 (2.6), अररिया 31.3 (0) मधेपुरा 2(3), पूर्णिया 32.3 (3.3), बक्सर 34.5 (0.6), भोजपुर 34 (1.1), सासाराम 33.6 (1.9), पटना 33.4 (1.6), नालंदा (राजगीर) 33.8 (2.6), बेगुसराय 34.3 (2.6), शेखपुरा 34.6 (3), अगवानपुर 31.5 (1), खगड़िया 34.6 (4.4), भागलपुर 31.8 (1.2), डेहरी 33.8 (1.6), औरंगाबाद 34.3 (1.8), गया 33.5 (2.3), जमुई 33.9 (2.1) और बांका में 33.3 (0.8) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ