हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Weather: 9 जिलों में घना कोहरा, इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का हाल

Cold Wave Alert in Bihar: बिहार के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में सर्दी धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू करेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ जिलों में आज सुबह और शाम घना कोहरा देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Bihar Weather Update

Bihar Weather Update: बिहार में इस बार ठंड का असर थोड़ा कम है, जबकि दिसंबर महीना शुरू होने 8 दिन बचे हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अगले 3 दिनों तक प्रदेश के तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। उत्तरी और पूर्वी बिहार के राज्यों में मध्यम कोहरे का प्रभाव रहेगा। इसके अलावा राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं भागलपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, बक्सर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः UP Weather: उत्तरप्रदेश में शीतलहर का रेड अलर्ट, 25 जिलों में और नीचे गिरेगा तापमान

विज्ञापन

10 जिलों में कोहरे का असर

मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में बफबारी के कारण पछुआ हवाएं चल रही हैं। ऐसे में बिहार में सुबह-शाम सर्दी बढ़ गई है। हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं बिहार के 10 से अधिक जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश के उत्तरी जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

इस बिहार में प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार पटना का एक्यूआई 236 दर्ज किया गया। इस सप्ताह तापमान ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन उसके बाद गिरावट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में कोहरे से भीषण ठंड, 15 इलाकों में AQI 300 से नीचे, जानें मौसम और वायु प्रदूषण पर ताजा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola