Bihar Weather Update: देश में होली के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई राज्यों में तेज बारिश और बर्फबारी हुई, तो कई राज्यों में अभी भी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ बिहार में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में आज आने वाले कुछ दिन बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा। इसके अलावा, राज्य में मध्यम रफ्तार की पछुआ हवाएं भी चलती रहेंगी। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा?
आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में आज ज्यादातर जगह पर मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि, कई जिलों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। 16 और 17 मार्च को जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उसमें बक्सर, खगड़िया, जहानाबाद, पटना, गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, अरवल और मुंगेर का नाम शामिल है। यहां पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। बादलों की आवाजाही के बीच बक्सर, कैमूर (भभुआ), भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया, समस्तीपुर, औरंगाबाद, जमुई, बांका, रोहतास, नालंदा, नवादा, सीवान, सारण, मुंगेर और बेगूसराय जैसे जिलों में दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें: UP के 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, गरजेंगे बादल… कड़केगी बिजली, पढ़ें IMD का अपडेट
बीते दिन कितना रहा तापमान?
बिहार में कई जगह पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, तो कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान खगड़िया में 39.4 डिग्री सेल्सियस, गोपालगंज 35.6(1.8 तापमान में बढ़ोतरी), मोतिहारी 36.2(1.6), पुपारी 33.6(0.8), मधुबनी 37.2(5.3), जिरादेई 37.6(2.9), मुजफ्फरपुर 34.8(2.8), छपरा 32.7(-0.5 तापमान कम हुआ), वैशाली 36.2(3.1), दरभंगा 36.6(1.7), समस्तीपुर 35.6(2.8), बेगुसराय 36.9(2.6), सुपौल33.7(2.1), मधेपुरा 3.2(1.6), अगवानपुर 31.5(0.7), खगड़िया 39.4(3.1), पूर्णिया 33.6(0.9), किशनगंज 29.2(-1), फारबिसगंज 31.4(1.2), कटिहार 32.7(0.6), बक्सर 39.2(3.3), भोजपुर 37.1(2.2), पटना 36.4(1.8), भागलपुर 35.7(2), अरवल 7.1(3.4), डेहरी 38.8(3.8), औरंगाबाद 38.8(3), नालन्दा(राजगीर) 36.2(2.1), गया 36.5(1.4), शेखपुरा 38.1(1.6), मुंगेर 7(2.9), बांका 38.4(2.3) और जमुई में तापमान 36(1.3) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान कितना?
बिहार में न्यूनतम तापमान की बात करें, तो सिंगापुर (सहरसा) में 16.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, गोपालगंज 17.3(-0.8), जिरादेई 26.4(8.1), मुजफ्फरपुर 19.2(0.4), छपरा 18.6(0.2), वैशाली 18.5(0.6), मधुबनी 18.6(-1.2), सुपौल 19.4(0.3), मधेपुरा 7(-0.7), फारबिसगंज 17(-1), बक्सर 18.6(0.2), भोजपुर 22.3(1.2), पटना 22.3(0.9), नालन्दा(राजगीर) 17.1(-1.4), समस्तीपुर 18.3(-1.1) और अगवानपुर में 16.1(-1.2) डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: बिहार में यू-टर्न लेगा मौसम? चंपारण, गोपालगंज बक्सर समेत कई जिलों में बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
3 hrs agoक्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
2 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
3 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
3 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
4 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
4 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
4 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines