---विज्ञापन---

बिहार angle-right

बिहार में यू-टर्न लेगा मौसम? चंपारण, गोपालगंज बक्सर समेत कई जिलों में बारिश, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

15 मार्च को बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि, 16 मार्च को कहीं-कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आज राज्य में हल्की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहेंगी।

---विज्ञापन---

Bihar Weather Update: होली के त्योहार के बाद कई राज्यो में बारिश का अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, लेकिन बिहार में अभी भी तापमान बढ़ता जा रहा है। बीते दिन बिहार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा और किन जिलों में बारिश होने की संभावना है?

आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत में अभी कुछ पहाड़ों क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसका असर बिहार के मौसम पर भी पड़ सकता है। हालांकि, अभी राज्य का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में औरंगाबाद, जमुई, बांका, रोहतास, नालंदा, बक्सर, कैमूर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, गया और नवादा में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

---विज्ञापन---


आज बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। हालांकि, 16 मार्च के लिए बारिश की संभावना जताई गई है। जिन जिलों में बारिश हो सकती है, उसमें पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, कैमूर और बक्सर का नाम शामिल है। 16 मार्च के बाद बिहार के मौसम में थोड़ी नर्मी देखने को मिल सकती है।

बीते दिन कितना रहा तापमान?

बिहार में अधिकतम तापमान 36.5°C (शेखपुरा) में दर्ज किया गया। इसके अलावा, गोपालगंज 33.8 (0.7), मोतिहारी 34.6(1.6), पुपारी 32.8(0.1), जिरादेई 34.7(1.1), मुजफ्फरपुर 32(-0.4), छपरा 33.2(0.7), वैशाली 33.1(-0.6), मधुबनी 31.9(1.2), दरभंगा 34.9(2.5), समस्तीपुर 32.8(0.6), सुपौल 31.6(1.2), मधेपुरा 1.6(1.1), फोर्बेस्गंज 30.2(0), किशनगंज 20.2(3.2), पूर्णिया 32.7(1.3), बक्सर 35.9(-0.8), डेहरी 35(-0.2), भोजपुर 34.9(1.1), पटना 34.6(0.2) नालन्दा, (रायगर) 34.1(1), बेगुसराय 34.3(0.9), शेखपुरा एसएच 36.5(1.1), अगवानपुर 30.8(-0.5), खगड़िया 36.3(2.8), मुंगेर 4.1(1.2), भागलपुर 33.7(1.7), औरंगाबाद 35.8(-0.4), गया 35.1(-0.5), जमुई 34.7(0.5) और बांका में 36.1(1) डिग्री सेल्सियस रहा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP में तेज बारिश… गरजेंगे बादल, 7 जिलों में गिरेंगे ‘ओले’, पढ़ें IMD अपडेट

First published on: Mar 15, 2025 07:58 AM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola