बिहार में मौसम इन दिनों लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। लगातार बारिश के बाद अब राज्य में फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री के पास पहुंचा हुआ है। इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा राज्य के कुछ जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के आधार पर कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
20 जिलों में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है। इस दौरान IMD ने 13 मई 2025 के लिए राज्य के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगुसराय, लखीसराय, जहानाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज जिले में भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार जिले में मौसम सामान्य रहेगा।
इन 5 जिलों में बारिश का अलर्ट
इसके अलावा भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में सीतामढ़ी-पटना में बम की अफवाह, ATS ने गिरफ्तार किए 3 आरोपी
कैसा होगा राज्य का तापमान?
IMD ने बताया कि मंगलवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया और जमुई जिलों में तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
9 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
10 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
14 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines