बिहार में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से राज्य में तापमान गिरा है। बारिश के बाद एक बार फिर से बिहार के मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 मार्च के लिए भी मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट 6 जिलों के लिए जारी किया है। इन 6 जिलों के अलावा उनके आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। जानिए आज आपके जिले में मौसम का क्या मिजाज रहेगा?
यलो अलर्ट जारी
पटना मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए तेज हवाओं, वज्रपात, मेघ गर्जन और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिन 6 जिलों में मौसम बदल सकता है उनमें अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और बांका का नाम शामिल है। इसके अलावा इनके आसपास के क्षेत्रों, जैसे- मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और सहरसा में भी कहीं-कहीं पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: पटना के सुरभि राज हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अपने ही निकले कातिल, सामने आई ये वजह
हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। फिलहाल 25, 26 और 27 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान दिन में धूप खिली रहेगी, जिससे एक बार फिर से गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।
बीते दिन कितना रहा तापमान
बिहार में बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा तापमान गोपालगंज में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, वाल्मिकीनगर में 32.6 (0.6), मोतिहारी में 33 (-2.6), पुपरी में 32.8 (0.5), मधुबनी में 33.2 (-0.3), जिरादेई में 33.3 (-1.2), मुजफ्फरपुर में 30.4 (-0.4), छपरा में 31.8 (1.3), वैशाली में 32.1 (0), दरभंगा में 33.5(-0.8), समस्तीपुर में 31.6 (0), सुपौल में 29.8(-1.8), फारबिसगंज में 29.4 (1), मधेपुरा में 2 9(-0.2), पूर्णिया में 29 (-0.5), बक्सर में 33.9 (-2.7), भोजपुर में 32.9(-1.2), बेगुसराय में 31.7 (0.1), अगवानपुर में 30.5 (-1.8), खगड़िया में 30.2 (-0.9), कटिहार में 29(0.7), सासाराम में 21.7 (-1.9), नालंदा (राजगीर) में 31.2 (-1.6), शेखपुरा में 31.6 (-0.9), भागलपुर में 30.6 (-0.2), डेहरी में 32.2(-1), औरंगाबाद में 32.5 (-2.3), गया में 31.2 (-1.6) और बांका में तापमान 32.5 (1.4) डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इन सभी जिलों में तापमान के साथ दिए गए माइनस और प्लस के निशान तापमान में बढ़ोतरी और गिरावट को दर्शाते हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार में खत्म हुआ पुलिस का खौफ! हाथों में हथियार लेकर Reel बना रहे युवक
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
18 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
21 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines