बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, 5 जिलों में गिरेंगे ओले, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

बीते दिन बिहार के कई जिलों में बारिश हुई, इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। जानिए आज राज्य में मौसम कैसा रहेगा।

Bihar weather latest Update
विज्ञापन

बिहार में मौसम लगातार बदल रहा है। पिछले दिनों राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन दो दिनों में हुई बारिश से राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 23 मार्च बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज तेज रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया है। जानिए आज कहां पर बारिश होगी? किन जिलों में तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है? यहां पढ़िए मौसम विभाग का ताजा अपडेट।

ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में दो से तीन घंटे में मध्यम मेघ गर्जन, वज्रपात, हवा (हवा की गति 10-50 कि. मी. प्रति घंटे तक) के साथ बारिश होने की संभावना है, उनमें पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के कुछ हिस्सों का नाम शामिल है।

विज्ञापन

किन जिलों में यलो अलर्ट जारी?

मौसम विभाग ने 22 से 23 मार्च के लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश होगी उनमें, मधुबनी, मुंगेर, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अररिया, औरंगाबाद, जमुई, किशनगंज, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, पटना, रोहतास, सहरसा, खोखसराय, लखीसराय, मधेपुरा, गया, गोपालगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, अरवल, जहानाबाद, समस्तीपुर, सुपौल, वैशाली, पूर्वी चंपारण, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण का नाम शामिल है।

विज्ञापन

किन जिलों में गिरेंगे ओले?

आज और कल जिन जिलों में ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है, उनमें मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर और जमुई का नाम शामिल है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इन दो दिनों में मौसम विभाग ने लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

24 घंटों में कितना रहा तापमान?

बीते दिन सर्वाधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, वाल्मिकीनगर में 33 (-2) डिग्री सेल्सियस, गोपालगणि 36.6(1.5) डिग्री सेल्सियस, मोतिहारी 34.5(-0.3) डिग्री सेल्सियस, मधुबनी 31.8(-4.4) डिग्री सेल्सियस, दरभंगा में 29.6(-3.2) डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ