Bihar Weather Update: बिहार में धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। लोग पंखे चालू करने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। धीरे-धीरे पश्चिमी हवाएं चलने लगी हैं, जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मार्च समाप्त होने के साथ ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। 12 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं।
हालांकि बिहार के मौसम पर इसका खास असर देखने को नहीं मिलेगा। 11 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप देखने को मिलेगी। पश्चिमी हवाएं भी मंद-मंद गति से चलेंगी। अगले 3 दिन के अंदर दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 11 मार्च को अधिकतम तापमान 30-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है।
गोपालगंज में रहा सबसे अधिक तापमान
10 मार्च को बिहार के दिन के तापमान में मामूली, जबकि रात के तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। गोपालगंज जिले में दिन का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बेगूसराय जिले में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कटिहार और अरेराज इलाके में AQI 76 और 98 रिकॉर्ड किया गया है।
| जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| मुजफ्फरपुर | 29.2 | 19.5 | 169 |
| पटना | 31.1 | 19.5 | 219 |
| पूर्णिया | 31.6 | 17.5 | 217 |
| गया | 30.5 | 15 | 144 |
| भागलपुर | 31 | 18 | 149 |
| बक्सर | 32 | 16.4 | 131 |
| डेहरी | 31.6 | 14 | 261 |
| पश्चिम चंपारण | 30.6 | 15.2 | 132 |
ये भी पढ़ें: सावधान! 42 डिग्री पहुंचेगा तापमान, दिल्ली NCR में छाएंगे बादल, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
10 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines