---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Triveniganj (SC) Vidhan Sabha Seat: त्रिवेणीगंज सीट पर JDU का रहा दबदबा, जानें इसका चुनावी इतिहास

Triveniganj (SC) Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान हो गया है। इस बार भी मतदान चरणों में कराया जाएगा, जिसमें पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर रखा गया है। वहीं, नतीजों का ऐलान 14 नवंबर किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की त्रिवेणीगंज सीट पर पहले किस पार्टी को जीत मिली थी, यहां देखिए।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Triveniganj (SC) Vidhan Sabha Seat: बिहार के सुपौल जिले में स्थित अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित त्रिवेणीगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से ही ये सीट फिर से सुर्खियों में आ गई है। 2020 के चुनाव में इस सीट पर JDU के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जनता दल (यूनाइटेड) ने 2009 के उपचुनाव के बाद से लगातार 5 बार इस सीट से चुनाव जीता है। जानिए इस सीट का चुनावी सफर कैसा रहा है।

विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

त्रिवेणीगंज विधानसभा सीट अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। 2020 के चुनाव में इस सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के उम्मीदवार को जीत मिली थी। वीना भारती को 79,458 वोट मिले थे। वहीं, उनका मुकाबला जनता दल (राजद) के उम्मीदवार संतोष कुमार के साथ था। संतोष कुमार को इस चुनाव में 76,427 वोट मिले थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Pipra (East Champaran) Vidhan Sabha Seat: कैसा रहा कांग्रेस, BJP और CPI का सफर? पिपरा सीट का चुनावी इतिहास

वीना ने ये मुकाबला 3,031 वोटों के साथ जीता था। इस चुनाव में तीसरी उम्मीदवार लोक जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार रेणु लता भारती थीं, जिन्हें 5,194 वोट ही मिल पाए थे। उनका वोट शेयर कुल 2.93 फीसदी रहा।

---विज्ञापन---

एक उम्मीदवार को मिली 7 बार जीत

त्रिवेणीगंज में चुनावी इतिहास की बात करें तो यहां पर अनूप लाल यादव ने 7 बार चुनाव जीता है। 1967 से 1977 तक उनकी 4 बार जीत हुई, जिसमें वह दो पार्टियों में रहे। कुल मिलाकर उन्होंने संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, लोकदल, जनता दल और RJD के टिकट पर भी चुनाव जीता है।

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Nirmali Vidhan Sabha Seat, निर्मली: 2020 में अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने मारी थी बाजी, इस बार ये पार्टी दे रही कड़ा मुकाबला

---विज्ञापन---

First published on: Oct 09, 2025 11:43 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola