---विज्ञापन---

बिहार angle-right

Bihar Chunav 2025, Pipra (East Champaran) Vidhan Sabha Seat: कैसा रहा कांग्रेस, BJP और CPI का सफर? पिपरा सीट का चुनावी इतिहास

Bihar Chunav 2025, Pipra East Champaran Vidhan Sabha Seat: पिपरा (पूर्वी चम्पारण) बिहार का एक खास विधानसभा क्षेत्र है। 2020 के विधानसभा चुनावों में पिपरा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने कब्जा जमाया था।

---विज्ञापन---

Bihar Chunav 2025 Pipra East Champaran Vidhan Sabha Seat: बिहार में पिपरा नाम से दो सीटें हैं। एक पिपरा (पूर्वी चम्पारण) और दूसरी पिपरा (सुपौल)। आज हम पिपरा (पूर्वी चम्पारण) के चुनावी इतिहास की बात करेंगे। इस सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विराजमान हैं। पिपरा को जीतने की CPI, जनता दल, BJP, JD(U), RJD और कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने लगातार कोशिश की है। 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले पिछले कुछ सालों के नतीजे यहां देख लीजिए।

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में पिपरा (पूर्वी चम्पारण) के नतीजे भाजपा के श्यामबाबू यादव के हक में आए थे। उन्होंने सीपीएम के राजमंगल प्रसाद को शिकस्त दी थी। श्यामबाबू यादव को जनता से 88,587 वोट मिले थे। जबकि, राजमंगल प्रसाद को 80,410 वोट मिले। दोनों की हार-जीत में केवल 8,177 वोटों का अंतर था। इसके साथ ही इस सीट पर तीसरे नंबर पर इंडिपेंडेंट उम्मीदवार अवधेश कुशवाहा रहे थे। साल 2020 में 59.08 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी, जिसमें कुल रजिस्टर्ड वोटर्स 3,39,434 थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए NDA के उम्मीदवारों पर आया अपडेट, दिल्ली में इस तारीख को फाइनल होंगे नाम

साल 1977 से 2015 तक के विजेता

साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के श्यामबाबू प्रसाद यादव जीते थे। 2010 में JD(U) से उम्मीदवार अवधेश प्रसाद कुशवाहा ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही 2005 में BJP से कृष्णानंदन पासवान को इस सीट से कामयाबी मिली। साल 2000 में सुरेंद्र कुमार चंद्रा, जो RJD के उम्मीदवार थे, उन्होंने सीट जीती। 1995 के चुनाव में JD से सहदेव पासवान जीते। 1990 में JD से सहदेव पासवान को जीत मिली।

---विज्ञापन---

वहीं, 1985 में INC से नंद लाल चौधरी को जीत मिली। 1980 में भी INC(1) से नंद लाल चौधरी ही जीते थे। 1977 में CPI से तुलसी राम ने जीत दर्ज की थी। इस बार पिपरा (पूर्वी चम्पारण) पर मुकाबला कड़ा होने वाला है।

ये भी पढ़ें: ‘मुसलमानों को भारत की विरासत से प्यार करना चाहिए…’, Manthan 2025 में बोले BJP सांसद राकेश सिन्हा

---विज्ञापन---
First published on: Oct 08, 2025 09:09 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola