हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bihar Chunav 2025, Tarapur Vidhan Sabha Seat: JDU ने लगाया जीत का 'सिक्सर', कांग्रेस और RJD भी नहीं पीछे, जानिए तारापुर सीट का चुनावी इतिहास

Tarapur Vidhan Sabha Seat Bihar Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। मतदान का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को किया जाएगा। इसके नतीजों का ऐलान 14 नवंबर को किया जाएगा। चुनाव से पहले बिहार की तारापुर सीट का चुनावी इतिहास यहां देखें।

विज्ञापन
Photo CRedit- News24GFX

Bihar Chunav 2025 Tarapur Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक तारापुर सीट भी है, जो बिहार के मुंगेर जिले में स्थित उप-मंडल स्तर का शहर है। 2020 में इस सीट से JDU को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक तारापुर से जीत मिल चुकी है?

2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे

विजयी उम्मीदवार

राजीव कुमार सिंह
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
79,090 वोट मिले
वोट लीड- 3,852
वोट शेयर- 46.62 फीसदी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Belhar Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस और JDU को मिली 4-4 बार जीत, RJD ने कितनी बार जीती बेलहर सीट?

रनर अप उम्मीदवार

विज्ञापन

अरुण कुमार
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
75,238 वोट मिले
वोट शेयर- 44.35 फीसदी

तीसरे नंबर के उम्मीदवार

विज्ञापन

कुमार चंदन
पार्टी- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) (एलजेपी (आरवी)
5,364 वोट मिले
वोट शेयर- 3.16 फीसदी

ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Katoria (ST) Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस के बाद BJP और RJD को मिली जीत, पिछले तीन चुनावों में रहा तगड़ा मुकाबला

विज्ञापन

तारापुर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?

तारापुर में अन्य कई सीटों की तरह ही कांग्रेस पार्टी को रिकॉर्ड जीत मिली है। पार्टी ने इस सीट पर कुल 5 बार चुनाव जीता। हालांकि, कांग्रेस से ज्यादा बार यहां से JDU ने 6 बार जीत हासिल की है। इसमें दो बार की जीत समता पार्टी के तौर पर भी मिली। वहीं, RJD ने 3 बार जीत हासिल की है। जिन पार्टियों ने 1-1 बार जीत हासिल की है उनमें एक निर्दलीय उम्मीदवार और CPI का नाम शामिल है।

तारापुर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?

तारापुर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,17,340 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 15.1 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 6.8 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,38,869 तक पहुंच गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भाकपा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर लगाया मिलीभगत का आरोप, बोले- गरीब दास ‘BJP एजेंट’ के रूप में कर रहे काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola