Bihar Chunav 2025 Belhar Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बेलहर सीट भी है, जो बिहार के बांका जिले में है। 2020 में इस सीट से जेडीयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बेलहर से जीत मिल चुकी है?
2020 विधानसभा चुनाव के नतीजे
विजयी उम्मीदवार
मनोज यादव
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
73,589 वोट मिले
वोट लीड- 2,473
वोट शेयर- 40.16 फीसदी
रामदेव यादव
पार्टी- राष्ट्रीय जनता दल (राजद)
71,116 वोट मिले
वोट शेयर- 38.81 फीसदी
ब्रह्मदेव रे
पार्टी- बहुजन समाज पार्टी (बसपा)
6,127 वोट मिले
वोट शेयर- 3.34 फीसदी
बेलहर में किस पार्टी को कितनी बार मिली जीत?
बेलहर में 16 विधानसभा चुनाव कराए जा चुके हैं। यहां पर JDU और कांग्रेस को सबसे ज्यादा बार जीत मिली। दोनों पार्टियों ने 4 -4 बार जीत दर्ज की है। वहीं, RJD को 3 बार जीत मिल चुकी है। इसके अलावा, बेलहर से जीत हासिल करने वाली पार्टियों में संयुक्त समाजवादी पार्टी, एक निर्दलीय उम्मीदवार, जनता दल और जनता पार्टी का नाम भी शामिल है।
बेलहर में कितने रजिस्टर्ड वोटर्स हैं?
बेलहर के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,07,445 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 13.43 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 5.5 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,29,380 तक पहुंच गई।